ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों ने जाहिर की अपनी ख़ुशी

Thriving to the tune of drums, supporters expressed their happiness when Behad was made the working president.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने डोल नगाड़ो के धून पर नाच नाच कर अपनी ख़ुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। 

चुनावी साल में कांग्रेस ने पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव पर मुहर लगा दी। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल प्रदेश कांग्रेस के नए मुखिया होंगे। प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नेता प्रतिपक्ष की नई भूमिका सौंपी गई है। प्रो जीत राम, भुवन कापड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ व पूर्व विधायक रंजीत रावत कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। आर्येंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी ने तीन सदस्यीय चुनाव प्रचार कमेटी की कमान पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को सौंपी है। उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता और प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर इंतजार 26 दिन बाद खत्म हो गया। कांग्रेस हाईकमान ने चुनावी साल में उत्तराखंड में भी पंजाब फार्मूला अपनाया है। नए नेता प्रतिपक्ष के चयन के साथ प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला गया है। वही ऊधम सिंह नगर से युवा विधायक के प्रदेश  सीएम की कमान संभालने के बाद अब कांग्रेसियों पार्टी की नजर भी ऊधम सिंह नगर जिले पर पड़ी है शायद यही कारण है कि जनपद से अनुभवी नेता के साथ एक युवा को भी कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार ऊधम सिंह नगर में विधानसभा चुनाव में सियासी घमासान नजर आएगा। 

फिलहाल जो भी हो जिला मुख्यालय पर अपने नेता तिलक राज बेहड़ के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता एक दूसरों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए फूले नहीं समा रहे हैं। इस पर मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के लोगों के लिए हर्ष का विषय है जो कांग्रेस हाईकमान ने तिलकराज बेहड़ को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया है, इससे प्रदेश के साथ ऊधम सिंह नगर में भी कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता अधिक उत्साह के साथ विधानसभा चुनावी मैदान में उतरेंगे। मीना शर्मा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऊधम सिंह नगर में बेहड़ के नेतृत्व में 9 के 9 विधानसभा में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। 

पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के साथ ममता हल्दार ने भी इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेहड को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाना पार्टी का सही फैसला है ऊधम सिंह नगर में इस फैसले से कांग्रेस को नई मजबूती मिली है कार्यकर्ताओं का भी इस फैसले का सम्मान बढ़ा है और इस फैसले से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है बेहड के नेतृत्व में आगामी विधानसभा में कांग्रेस सत्ता पक्ष भाजपा को धूल चटाने का काम करेगा। इतना ही नहीं ममता ने मुख्यमंत्री के प्रथम बार ग्रह जनपद के दौरे पर भी कटाक्ष करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का खेल चल रहा है एक के बाद एक कई मुख्यमंत्री भाजपा ने बदल दिए हैं क्योंकि भाजपा को अपने किसी भी मुखिया पर भरोसा नहीं है भरोसा हो भी कैसे किसी भी मुख्यमंत्री ने जनता के हित में कभी कार्य नहीं किया है। भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री बदलकर राज्य के खर्चे को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि दौरे करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है भाजपा को काम करना होगा अब भाजपा का अंत समय आ गया है राज्य की जनता भाजपा को आगामी विधानसभा में मुंहतोड़ जवाब देगी।