देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गोकशी की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से हथियार, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार देर रात पुलिस टीम ठाकुरपुर रोड पर टी-स्टेट के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाश घबरा गए और पुलिस टीम को पिस्तौल दिखाकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बदमाशों का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने दरू चौक से मीठीबेरी की ओर जाने वाले रास्ते पर टी-स्टेट के भीतर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। हालांकि, अंधेरा अधिक होने के कारण दूसरा आरोपी भाग निकलने में सफल रहा। घायल बदमाश की पहचान इरशाद पुत्र मोहम्मद जमशेद निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, फरार हुए दूसरे आरोपी की शिनाख्त शमीम निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में घायल आरोपी इरशाद ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर इसी महीने प्रेमनगर क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गोकशी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक तमंचा, खोखा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां और एक रस्सी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। फरार आरोपी शमीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें टी-स्टेट और आसपास के जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चला रही हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 05:31:42
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गोकशी की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी।

उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई गोकशी की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी।
- ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
- वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा! सहस्त्रधारा रोड पर पुलिस की छापेमारी,संचालिका समेत दो लोग गिरफ्तार
🕒 2026-11-14 14:36:13पढ़ें →

रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड: मोबाइल कारोबारी की हत्या के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, मुख्य आरोपियों के घरों पर गरजा बुलडोजर
🕒 2026-11-14 09:42:56पढ़ें →

हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोपों पर ABVP का आया बयान, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग!
🕒 2026-11-14 07:43:08पढ़ें →

नैनीताल के नैना पीक से रहस्यमय तरीके से गायब छात्र का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने पुलिस की जांच पर उठाए गंभीर सवाल
🕒 2026-11-13 12:09:24पढ़ें →

हैवानियत की हदें पार: छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
🕒 2026-11-13 09:54:22पढ़ें →
