ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-31 11:51:12
Prefer us on
उत्तराखंड में वन पंचायतों और सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने वन पंचायतों की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उनके अद्यतन नक्शे तैयार कर वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड में वन पंचायतों और सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
  • कोर्ट ने वन पंचायतों की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उनके अद्यतन नक्शे तैयार कर वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
  • वहीं, सरकारी भूमि की डिजिटल मैपिंग और जियो टैगिंग की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाईलेवल कमेटी से दो सप्ताह के भीतर शपथ पत्र पेश करने को कहा है।
  • मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिए कि वन पंचायतों की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए वन विभाग उनके अद्यतन नक्शे तैयार कराए और उन्हें विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करे, ताकि वन पंचायतों की सीमाओं की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो सके और भविष्य में अतिक्रमण की संभावनाओं को रोका जा सके।

नैनीताल। उत्तराखंड में वन पंचायतों और सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने वन पंचायतों की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उनके अद्यतन नक्शे तैयार कर वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सरकारी भूमि की डिजिटल मैपिंग और जियो टैगिंग की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाईलेवल कमेटी से दो सप्ताह के भीतर शपथ पत्र पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिए कि वन पंचायतों की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए वन विभाग उनके अद्यतन नक्शे तैयार कराए और उन्हें विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करे, ताकि वन पंचायतों की सीमाओं की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो सके और भविष्य में अतिक्रमण की संभावनाओं को रोका जा सके। वहीं, सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण से जुड़े मामलों को जिला स्तरीय समन्वय समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समिति की ओर से सुनवाई किए जाने तक संबंधित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई स्थगित रहेगी। इसके अलावा कोर्ट ने सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए पूर्व में दिए गए डिजिटल मैपिंग और जियो टैगिंग के आदेशों पर भी प्रगति रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में गठित कमेटी की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाईलेवल कमेटी को दो सप्ताह के भीतर शपथ पत्र दाखिल कर बताना होगा कि प्रदेश में सार्वजनिक भूमि की डिजिटल मैपिंग और जियो टैगिंग का कार्य कहां तक पहुंचा है। इस तरह हाईकोर्ट ने वन पंचायतों की भूमि से लेकर सरकारी जमीन तक को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए हैं।   

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25
उत्तराखण्डः राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं! पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

उत्तराखण्डः राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं! पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

🕒 2026-10-31 10:01:25