ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-03 10:00:38
Prefer us on
केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
  • संकरी घाटी और बेहद दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां बचाव अभियान में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही हैं।
  • स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के 10 सदस्यीय संयुक्त दल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे प्रभावित क्षेत्र में उतारा गया है।

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संकरी घाटी और बेहद दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां बचाव अभियान में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के 10 सदस्यीय संयुक्त दल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे प्रभावित क्षेत्र में उतारा गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार, पिछले महीने  कालिंदी पास (कालिंदी खाल) ट्रेक पर फंसे पर्वतारोहियों के बचाव अभियान की तुलना में यह ऑपरेशन काफी जटिल है। कालिंदी पास का क्षेत्र खुला और विस्तृत था, जिससे हेलीकॉप्टर उतारना और आसमान से नजर रखना अपेक्षाकृत आसान था। इसके विपरीत, केदारताल का इलाका एक संकरी घाटी में स्थित है, जहां दृश्यता सीमित रहती है और हवाई सर्वेक्षण में अत्यधिक जोखिम रहता है। मौसम साफ होते ही बचाव दल ने सुबह से ही सघन खोजबीन अभियान छेड़ दिया है। रणनीति के तहत गंगोत्री नेशनल पार्क की एक विशेष टीम भी धरातल पर मोर्चा संभाल चुकी है। यह टीम घाटी के निचले हिस्सों से आगे बढ़ते हुए प्राकृतिक खोह, गुफाओं और संभावित आश्रय स्थलों की बारीकी से जांच कर रही है, जहां खराब मौसम के समय पर्वतारोहियों के शरण लेने की संभावना रहती है। प्रशासन के अनुसार अभियान की पल-पल की निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बचाव दलों और तकनीकी उपकरणों को भी मोर्चे पर उतारा जाएगा। मौसम का साथ मिलने पर टीमें जल्द से जल्द लापता पर्वतारोहियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश में जुटी हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप

🕒 2026-11-03 14:14:11
उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

🕒 2026-11-03 11:58:47
उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

🕒 2026-11-03 11:13:16
उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

🕒 2026-11-03 10:37:47
बड़ी खबरः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

बड़ी खबरः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

🕒 2026-11-03 08:17:17