ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत! जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-02 12:58:14
Prefer us on
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है।
उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत! जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत! जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है।
  • अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उर्मिला की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
  • अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के उपरांत 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के जमानती पर आरोपी अभिनेत्री को रिहा करने के आदेश जारी किए।

हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उर्मिला की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के उपरांत 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के जमानती पर आरोपी अभिनेत्री को रिहा करने के आदेश जारी किए। उनकी रिहाई कल तीन नवंबर को ही होगी। आज की रात उर्मिला सनावर को जेल में भी ही बिताना होगा। बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने अपने और अपनी परिवार की जान को खतरा बताते हुए उर्मिला सनावर पर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में दीपिका राठौर की तरफ से हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनके और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इसके साथ ही दीपिका ने आरोप लगाया था कि उर्मिला ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने के साथ ही पांच करोड़ रुपए भी मांगे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उर्मिला सनावर ने दीपिका और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। 25 अक्टूबर को ही हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उर्मिला सनावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद भेज दिया था।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखण्ड: दलेर मेहंदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तल्ख तेवर! बोले- इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

उत्तराखण्ड: दलेर मेहंदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तल्ख तेवर! बोले- इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

🕒 2026-11-02 13:05:23
विधानसभा चुनाव की तैयारी: दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिले उत्तराखंड के दिग्गज! राहुल-खरगे ने दिए टिप्स

विधानसभा चुनाव की तैयारी: दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिले उत्तराखंड के दिग्गज! राहुल-खरगे ने दिए टिप्स

🕒 2026-11-02 12:08:03
उत्तराखण्डः मानदेय वृद्धि पर आर-पार के मूड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता! सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक, मांगें न मानीं तो 'काली दिवाली' मनाने का अल्टीमेटम

उत्तराखण्डः मानदेय वृद्धि पर आर-पार के मूड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता! सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक, मांगें न मानीं तो 'काली दिवाली' मनाने का अल्टीमेटम

🕒 2026-11-02 11:45:46
बागेश्वर दोहरा हत्याकांडः भतीजे ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की चाचा-चाची की हत्या! आरोपी गिरफ्तार, गांव में मातम के बीच दहशत

बागेश्वर दोहरा हत्याकांडः भतीजे ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की चाचा-चाची की हत्या! आरोपी गिरफ्तार, गांव में मातम के बीच दहशत

🕒 2026-11-02 10:50:08
उत्तराखंडः अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात की तैयारी! 25 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो सकता है मानदेय, शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंडः अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात की तैयारी! 25 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो सकता है मानदेय, शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

🕒 2026-11-02 10:12:12