उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री धाम के दर्शन की आस लेकर निकले श्रद्धालुओं का सफर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी बाजार से आगे डबरानी के समीप यात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए उफनती नदी में समा गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि दो अन्य लोग लापता हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन में गुजरात के छह तीर्थयात्री और एक स्थानीय चालक सवार थे। यह सभी श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के हिना के पास से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए थे। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही थी, लेकिन जैसे ही वाहन गंगनानी बाजार पार कर डबरानी की ओर बढ़ा, अचानक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित वाहन रेलिंग तोड़ते हुए सीधे सैकड़ों फीट गहरी पथरीली खाई में लुढ़क गया और देखते ही देखते भागीरथी नदी के तेज बहाव में समा गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के खाई में गिरते ही नदी किनारे चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर रूह कंपा देने वाला मंजर देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, खड़ी ढलान और नदी के तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने रस्सियों के सहारे गहरी खाई में उतरकर तत्काल संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने नदी किनारे से अब तक पांच यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, पानी के तेज बहाव में लापता बताए जा रहे अन्य दो लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों और विशेष सर्च टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने और उनकी शिनाख्त की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, दो लापता
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-05 04:35:02
उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री धाम के दर्शन की आस लेकर निकले श्रद्धालुओं का सफर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बदल गया।

उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा! पांच लोगों की मौत, दो लापता (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा हुआ है।
- गंगोत्री धाम के दर्शन की आस लेकर निकले श्रद्धालुओं का सफर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बदल गया।
- उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी बाजार से आगे डबरानी के समीप यात्रियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए उफनती नदी में समा गया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला?
🕒 2026-11-05 09:00:45
केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी
🕒 2026-11-05 07:37:37
लाइव टीवी डिबेट में तार-तार हुई भाषाई मर्यादाः सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी पर बवाल! डीयू के प्रोफेसर रागी के दफ्तर में तोड़फोड़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जबरदस्त आक्रोश
🕒 2026-11-05 06:24:59
उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य का धामी सरकार पर तीखा हमला! न पैमाइश, न अभिलेख, चार कागजों में चार मालिक और चार रकबे दिखाकर चहेतों को 90 साल के लिए बांटी जा रही जमीन
🕒 2026-11-05 05:28:49
