ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

फ्रांस में हिंसा की आग! दो विश्व युद्ध झेलने वाली इमारत हिंसा की भेंट चढ़ी, फ्रांस में ऐतिहासिक टाउन हॉल तबाह!

🕒 Last Updated:2026-10-19 16:36:03
Prefer us on
फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी। लिमोज शहर में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने 143 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगा दी।
फ्रांस में हिंसा की आग! दो विश्व युद्ध झेलने वाली इमारत हिंसा की भेंट चढ़ी, फ्रांस में ऐतिहासिक टाउन हॉल तबाह!

फ्रांस में हिंसा की आग! दो विश्व युद्ध झेलने वाली इमारत हिंसा की भेंट चढ़ी, फ्रांस में ऐतिहासिक टाउन हॉल तबाह! (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी।
  • लिमोज शहर में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने 143 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगा दी।
  • आग इतनी भीषण थी कि इमारत की छत ढह गई और उसका प्रतिष्ठित घंटाघर भी गिर गया।
  • ऐतिहासिक इमारत को हुए भारी नुकसान ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

लिमोज। फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी। लिमोज शहर में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने 143 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि इमारत की छत ढह गई और उसका प्रतिष्ठित घंटाघर भी गिर गया। ऐतिहासिक इमारत को हुए भारी नुकसान ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

17 अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने इमारत को हुए नुकसान को ऐतिहासिक धरोहर के लिए बड़ी क्षति बताया। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आग से इमारत का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया, जबकि पश्चिमी हिस्सा अपेक्षाकृत बचा रहा।

आपको बता दें कि लिमोज का यह टाउन हॉल 1883 में खोला गया था। उन्नीसवीं सदी की वास्तुकला का नमूना रही इस इमारत की पहचान शहर की ऐतिहासिक विरासत के रूप में थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी इस इमारत का ऐतिहासिक महत्व रहा। ऐसे में हिंसा के दौरान इसके बड़े हिस्से का नष्ट होना शहर के लिए गहरा नुकसान माना जा रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, फ्रांस में महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतों और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे। लिमोज में भी प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए। नकाबपोश लोगों के एक समूह पर टाउन हॉल में घुसकर आग लगाने का आरोप है। आग ने देखते ही देखते इमारत की छत और ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

शहर के मेयर गिलॉम गेरां ने इस घटना के लिए अति-वामपंथी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। फ्रांस के अधिकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति पर हमले की निंदा की है।

ऐतिहासिक इमारत को हुए नुकसान के बाद अब उसके पुनर्निर्माण और शहर की प्रशासनिक सेवाओं को दोबारा व्यवस्थित करने की चुनौती सामने है साथ ही विरोध-प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति और ऐतिहासिक धरोहरों को निशाना बनाने की घटनाओं को कैसे रोका जाए ये भी एक बड़ी समस्या है।

स्रोत: फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टें, रॉयटर्स और लिमोज नगर प्रशासन।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

खौफनाकः युगांडा में पकड़ा गया खूंखार सीरियल किलर! 15 साल में 38 लोगों को मारकर खा गया ‘नरपिशाच’, लिंक में पढ़ें 15 साल, तीन जिले और 38 कत्लों की खूनी दास्तान

खौफनाकः युगांडा में पकड़ा गया खूंखार सीरियल किलर! 15 साल में 38 लोगों को मारकर खा गया ‘नरपिशाच’, लिंक में पढ़ें 15 साल, तीन जिले और 38 कत्लों की खूनी दास्तान

🕒 2026-10-27 16:25:55
फ्रांस में बिगड़े हालातः सरकार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लाखों लोग! पेरिस से लेकर कई शहरों तक हिंसक झड़पें, राष्ट्रपति मैक्रों ने की शांति की अपील

फ्रांस में बिगड़े हालातः सरकार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लाखों लोग! पेरिस से लेकर कई शहरों तक हिंसक झड़पें, राष्ट्रपति मैक्रों ने की शांति की अपील

🕒 2026-10-25 11:00:45
बड़ी खबरः फ्रांस हिंसा पर विदेशी नेताओं के बयानों पर भड़के राष्ट्रपति मैक्रों! बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा झूठ, AI तस्वीरों से रची जा रही फर्जी कहानी

बड़ी खबरः फ्रांस हिंसा पर विदेशी नेताओं के बयानों पर भड़के राष्ट्रपति मैक्रों! बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा झूठ, AI तस्वीरों से रची जा रही फर्जी कहानी

🕒 2026-10-23 18:19:11
सुलगता यूरोप: महंगाई और असंतोष की आग में झुलसते कई मुल्क! फ्रांस में कर्फ्यू तो इटली में सेना तैनात, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस! फिर सुर्खियों में आया मेलोनी का बुर्का बैन वाला फैसला

सुलगता यूरोप: महंगाई और असंतोष की आग में झुलसते कई मुल्क! फ्रांस में कर्फ्यू तो इटली में सेना तैनात, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस! फिर सुर्खियों में आया मेलोनी का बुर्का बैन वाला फैसला

🕒 2026-10-22 11:19:47
बड़ी खबरः बांग्लादेश में समुद्र तटीय रिसॉर्ट में भीषण आग! 10 लोगों की मौत, बांस-लकड़ी से बनी तीन मंजिला इमारत जलकर खाक

बड़ी खबरः बांग्लादेश में समुद्र तटीय रिसॉर्ट में भीषण आग! 10 लोगों की मौत, बांस-लकड़ी से बनी तीन मंजिला इमारत जलकर खाक

🕒 2026-10-17 16:37:13