ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व! गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी, जगह-जगह बरता अटूट लंगर

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-24 11:04:41
Prefer us on
नैनीताल/लालकुआं/मसूरी। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज की 557वीं जयंती (प्रकाश पर्व) मंगलवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व! गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी, जगह-जगह बरता अटूट लंगर

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व! गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी, जगह-जगह बरता अटूट लंगर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नैनीताल में निकला भव्य नगर कीर्तन, स्कूली बच्चों व श्रद्धालुओं ने दिया प्रेम और मानवता का संदेश।

  • लालकुआं गुरुद्वारा साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब, सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ पंगत में बैठकर छका लंगर।

  • मसूरी के लंढौर, गांधी चौक व लाइब्रेरी चौक गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य आयोजन।

  • नैनीताल/लालकुआं/मसूरी। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज की 557वीं जयंती (प्रकाश पर्व) मंगलवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सरोवर नगरी नैनीताल से लेकर लालकुआं और पहाड़ों की रानी मसूरी तक सभी गुरुद्वारे रंग-बिरंगी रोशनी व फूलों से सजे नजर आए। सुबह से ही गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां सबद-कीर्तन, गुरुवाणी और विशेष अरदास से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सरोवर नगरी नैनीताल में प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें स्थानीय संगत के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। नगर कीर्तन के माध्यम से आमजन को गुरु नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के संदेश से अवगत कराया गया। इस दौरान लखनऊ से पहुंची श्रद्धालु प्रेरणा भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। श्री सिंह सभा नैनीताल के सचिव अमरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। उधर, लालकुआं क्षेत्र में भी प्रकाश पर्व की धूम रही। गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वक्ताओं ने गुरु महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को ईमानदारी से मेहनत करने, मिल-बांटकर खाने और मानव सेवा की सीख दी है। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में पहाड़ों की रानी मसूरी में भी 557वां प्रकाश पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लंढौर बाजार, गांधी चौक और लाइब्रेरी चौक स्थित गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। कीर्तन मंडल द्वारा प्रस्तुत मधुर शबदों ने संगत को निहाल कर दिया। गांधी चौक स्थित गुरुद्वारे में शाम सात बजे विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसके बाद अटूट लंगर बरताया गया और आतिशबाजी भी की गई। 

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)