ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-20 10:06:59
Prefer us on
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गहरा मातृ शोक हुआ। उनकी मां सावित्री देवी का पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया।
दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर

दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गहरा मातृ शोक हुआ।
  • उनकी मां सावित्री देवी का पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया।
  • वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।इस अपूरणीय क्षति की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देशभर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गहरा मातृ शोक हुआ। उनकी मां सावित्री देवी का पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।इस अपूरणीय क्षति की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देशभर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर थे, जहां वे रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने पहुंचे थे। मंच पर गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर की युवा प्रतिभाएं मौजूद थीं और सीएम योगी उन्हें संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मां के निधन की सूचना तेजी से सभा स्थल पर फैल गई। मोबाइल फोन के जरिए लोगों को इस दुखद खबर की पुष्टि होने लगी और समारोह में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं। हालांकि, संबोधन पूरा होने तक सीएम योगी इस सूचना से अनजान रहे और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब अधिकारियों ने उन्हें माताजी के निधन की जानकारी दी, तो वे अत्यंत व्यथित हो गए और तत्काल वहां से रवाना हो गए। मां के निधन की खबर मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आ रहे हैं। जिसके तहत वे अपने गांव पंचूर जाएंगे, जहां वे मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पौड़ी के यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के हेलीपैड पर लैंड करेंगे। इसके बाद वे वाहन से अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे।


मई 2026 में हुई थी मां से आखिरी मुलाकात

सावित्री देवी एक सरल और स्नेहिल गृहिणी थीं, जो अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रहती थीं। बीते कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता था और मई 2024 में उन्हें एम्स ऋषिकेश में भी भर्ती कराया गया था। सीएम योगी ने इसी साल 8 मई 2026 को अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान पंचूर गांव पहुंचकर मां से आखिरी बार मुलाकात की थी। उस समय वे अपने घर पर ही रुके थे और लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने भावुक माहौल में मां का आशीर्वाद लिया था। इससे पहले वर्ष 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के नियमों तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के चलते वे अपने पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।


राजनाथ सिंह, सीएम धामी और मायावती समेत दिग्गजों ने जताया शोक

सावित्री देवी के देवलोक गमन पर देश और प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समाचार को हृदयविदारक बताते हुए बाबा केदार से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक संदेश जारी कर योगी आदित्यनाथ और उनके शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

🕒 2026-11-24 03:25:09पढ़ें →
Good Morning India: मुंबई हमले की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी! रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 18वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश! अभी और गिरेगा सोने-चांदी का भाव! उर्मिला सनावर बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत तय

Good Morning India: मुंबई हमले की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी! रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 18वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश! अभी और गिरेगा सोने-चांदी का भाव! उर्मिला सनावर बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत तय

🕒 2026-11-23 03:33:19पढ़ें →
Good Morning India: खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, नौ की मौत! गुजरात में भीषण रोड एक्सीडेंट, उत्तराखण्ड निवासी आर्मी जवान के परिवार के सात लोगों ने गंवाई जान! 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Good Morning India: खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, नौ की मौत! गुजरात में भीषण रोड एक्सीडेंट, उत्तराखण्ड निवासी आर्मी जवान के परिवार के सात लोगों ने गंवाई जान! 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

🕒 2026-11-22 03:27:22पढ़ें →
Good Morning India: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अचानक चली गोली से घायल जवान भी पेंशन के हकदार! इसी हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के PM बालेंद्र शाह! हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

Good Morning India: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अचानक चली गोली से घायल जवान भी पेंशन के हकदार! इसी हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के PM बालेंद्र शाह! हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

🕒 2026-11-21 03:26:38पढ़ें →
13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा

13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा

🕒 2026-11-20 11:33:19पढ़ें →