ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

75 साल के कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना करेंगे शादी, वृद्धाश्रम में मिले दो अकेले दिलों ने चुना जीवनभर का साथ

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-25 08:07:19
Prefer us on
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। कहते हैं कि प्यार और साथ पाने की कोई उम्र नहीं होती।
75 साल के कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना करेंगे शादी, वृद्धाश्रम में मिले दो अकेले दिलों ने चुना जीवनभर का साथ

75 साल के कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना करेंगे शादी, वृद्धाश्रम में मिले दो अकेले दिलों ने चुना जीवनभर का साथ (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 25 नवंबर को अनोखी शादी।
75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना विवाह बंधन में बंधेंगे।
दोनों की मुलाकात दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में हुई।

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। कहते हैं कि प्यार और साथ पाने की कोई उम्र नहीं होती। इसकी एक भावुक मिसाल हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में देखने को मिल रही है, जहां 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात दयोली स्थित 'अपना घर' वृद्धाश्रम में हुई थी। जिंदगी के लंबे संघर्ष और अकेलेपन के बीच मिले इस साथ को अब दोनों ने रिश्ते का नाम देने का फैसला किया है।

कन्हैया लाल मूल रूप से मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग के निवासी हैं। उनकी जिंदगी में कई मुश्किल दौर आए। पत्नी की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी थी, लेकिन बाद में भाइयों ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। अपनों से मिले इस दर्द के बाद उन्हें जंगल की एक गुफा में रहने को मजबूर होना पड़ा। वर्ष 2022 में उन्हें बिलासपुर के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम लाया गया, जहां उन्हें रहने के लिए सहारा मिला।

Untitled-7 copy.jpg

 

दूसरी ओर, 63 वर्षीय सबीना मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। उनकी जिंदगी भी संघर्षों से गुजरी। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच वह शिमला के मशोबरा पहुंच गई थीं। पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर नारी निकेतन मशोबरा पहुंचाया, जहां उन्होंने करीब चार साल बिताए। वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम भेज दिया गया।

इसी वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच अपनापन बढ़ा और एक-दूसरे का साथ उन्हें जिंदगी में नई उम्मीद देने लगा। अब दोनों ने विवाह कर शेष जीवन एक-दूसरे के साथ बिताने का निर्णय लिया है।

25 नवंबर को होने वाला यह विवाह केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि उन दो जिंदगियों की नई शुरुआत है, जिन्होंने अपने-अपने हिस्से का अकेलापन और संघर्ष झेला है। यह कहानी एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी में नई शुरुआत करने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं होती।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)