ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

सड़क पार करते वक्त हुआ भीषण हादसा: बाजपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मची अफरा-तफरी, पुलिस बोली-तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

🕒 Last Updated:2026-11-21 14:03:36
Prefer us on
ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-74 पर तेज रफ्तार का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
सड़क पार करते वक्त हुआ भीषण हादसा: बाजपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मची अफरा-तफरी, पुलिस बोली-तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

सड़क पार करते वक्त हुआ भीषण हादसा: बाजपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मची अफरा-तफरी, पुलिस बोली-तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-74 पर तेज रफ्तार का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
  • महेशपुरा कट के पास तेज रफ्तार से आ रही कार और एक बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक और बच्चा कार के साथ कई फीट तक घिसटते चले गए।

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-74 पर तेज रफ्तार का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महेशपुरा कट के पास तेज रफ्तार से आ रही कार और एक बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक और बच्चा कार के साथ कई फीट तक घिसटते चले गए। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी दुर्घटना की चपेट में आ गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीते रोज बाजपुर के महेशपुरा कट के पास एनएच-74 पर एक बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक और बच्चा कार के अगले हिस्से के साथ कई फीट तक घिसटते चले गए। अचानक हुए इस भीषण हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी हादसे की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बाजपुर निवासी 27 वर्षीय यामीन और एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता साफ तौर पर देखी जा सकती है। फुटेज में कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर के बाद युवक और बच्चा कई फीट तक घिसटते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर काशीपुर के पुलिस अधीक्षक स्वप्निक किशोर ने जानकारी दी कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)