ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसारः देहरादून के नामी स्कूल में छात्राओं ने टीचर पर लगाया बैड टच का आरोप! न्याय मांगने गई छात्रा को प्रिंसिपल ऑफिस में किया प्रताड़ित, हंगामा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-23 16:18:38
Prefer us on
राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की छात्राओं ने अपने फिजिक्स शिक्षक पर लंबे समय से अनुचित तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया है।
शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसारः देहरादून के नामी स्कूल में छात्राओं ने टीचर पर लगाया बैड टच का आरोप! न्याय मांगने गई छात्रा को प्रिंसिपल ऑफिस में किया प्रताड़ित, हंगामा

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसारः देहरादून के नामी स्कूल में छात्राओं ने टीचर पर लगाया बैड टच का आरोप! न्याय मांगने गई छात्रा को प्रिंसिपल ऑफिस में किया प्रताड़ित, हंगामा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है।
  • स्कूल की छात्राओं ने अपने फिजिक्स शिक्षक पर लंबे समय से अनुचित तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया है।
  • मामले में तब और सनसनी फैल गई जब पीड़िता और उसकी मां ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने, छात्रा को धमकाने का आरोप लगाया।
  • हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की छात्राओं ने अपने फिजिक्स शिक्षक पर लंबे समय से अनुचित तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में तब और सनसनी फैल गई जब पीड़िता और उसकी मां ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने, छात्रा को धमकाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपी शिक्षक कक्षा की अन्य छात्राओं के साथ भी काफी समय से अनुचित हरकतें कर रहा था। परेशान होकर छात्रा ने अपनी आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल कार्यालय में एक औपचारिक लिखित शिकायत दी। परिजनों का दावा है कि इस शिकायती पत्र पर पीड़ित सहित कुल 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे। शुरुआत में प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि आश्वासन के अगले ही दिन मामले को दबाने का खेल शुरू हो गया।

छात्रा का आरोप है कि चौथे पीरियड के दौरान उसे प्रिंसिपल ऑफिस में तलब किया गया, जहां डायरेक्टर, प्रिंसिपल और एक अन्य महिला शिक्षिका मौजूद थीं। छात्रा का कहना है कि डायरेक्टर ने उसके साथ बेहद अभद्र लहजे में बात की, उसे झूठा ठहराया और कहा कि वह एक बुजुर्ग शिक्षक पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उससे अपमानजनक तरीके से पूछा गया कि शिक्षक ने किस तरह छुआ था, वह छूकर दिखाए। छात्रा को डराया गया कि कोई उसका साथ नहीं देगा और वह बिल्कुल अकेली पड़ जाएगी। साथ ही घर जाकर परिजनों को यह बात न बताने की हिदायत भी दी गई। इस मानसिक प्रताड़ना के बाद से छात्रा बुरी तरह डरी-सहमी है और स्कूल जाने से कतरा रही है। परिजनों ने मांग की है कि 15 छात्राओं के हस्ताक्षर वाली शिकायत की प्रमाणित प्रति उन्हें सौंपी जाए, स्कूल डायरेक्टर प्रार्थना सभा में सार्वजनिक माफी मांगें और छात्राओं को निडर होकर अपनी बात रखने का सुरक्षित माहौल दिया जाए। इधर डालनवाला कोतवाली पुलिस हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। डालनवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि परिजनों और प्रबंधन से वार्ता चल रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि यह संवेदनशील मामला हमारे संज्ञान में आया है। पुलिस टीम को तत्काल स्कूल भेजकर जांच शुरू करवा दी गई है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25