ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

अंकिता भंडारी प्रकरणः चैट सार्वजनिक होने पर भड़का आक्रोश! पुलकित के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-17 11:45:07
Prefer us on
बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद धर्मनगरी में राजनीतिक और सामाजिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है।
अंकिता भंडारी प्रकरणः चैट सार्वजनिक होने पर भड़का आक्रोश! पुलकित के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक

अंकिता भंडारी प्रकरणः चैट सार्वजनिक होने पर भड़का आक्रोश! पुलकित के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद धर्मनगरी में राजनीतिक और सामाजिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है।
  • मामले के मुख्य दोषी पुलकित आर्या के पिता और पूर्व दर्जाधारी मंत्री विनोद आर्या द्वारा चैट सामने लाए जाने के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उनके आवास की ओर कूच किया।
  • प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही विनोद आर्या के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया था।

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद धर्मनगरी में राजनीतिक और सामाजिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। मामले के मुख्य दोषी पुलकित आर्या के पिता और पूर्व दर्जाधारी मंत्री विनोद आर्या द्वारा चैट सामने लाए जाने के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उनके आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही विनोद आर्या के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया था। मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विनोद आर्या के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आवास की ओर आगे बढ़ने का प्रयास किया, वहां मुस्तैद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आगे बढ़ने की जिद पर अड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच सड़क पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस अफरा-तफरी और धक्का मुक्की के बीच प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कुछ अन्य महिला कार्यकर्ता संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गईं, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शन कारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि बीते रविवार को विनोद आर्या ने मीडिया के समक्ष आकर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी कुछ चौट सार्वजनिक की थीं। इस कदम के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उन पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि इस प्रकरण को लेकर एक दिन पूर्व ही पहाड़ी महासभा की ओर से भी नगर कोतवाली पुलिस को विनोद आर्या के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

हल्द्वानी के बड़े कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी! हनी ट्रैप में फंसाकर नकदी, प्लॉट, कार और बाइक तक हड़पने का आरोप

🕒 2026-11-18 15:43:24पढ़ें →
उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

उत्तराखण्डः विलुप्ति की कगार पर वन रावत और वन राजि जनजाति! हाईकोर्ट ने बनाई विशेषज्ञ कमेटी, जनजाति का एकमात्र शिक्षित छात्र मुकेश भी शामिल

🕒 2026-11-18 12:36:15पढ़ें →
उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

उत्तराखण्डः नैनीझील में उतराता मिला शव! शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

🕒 2026-11-18 12:19:23पढ़ें →
देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

देहरादून में आंदोलनों का उबालः समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज! आशा व भोजनमाताओं का सचिवालय कूच

🕒 2026-11-18 12:11:40पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी चैट विवाद पर गरमाई सियासत! कांग्रेस के बाद अब जन अधिकार पार्टी और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया विनोद आर्य के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

🕒 2026-11-18 11:50:14पढ़ें →
अंकिता भंडारी प्रकरणः चैट सार्वजनिक होने पर भड़का आक्रोश! पुलकित के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक | आवाज़ 24x7