देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामले को लेकर उर्मिला सनावर के दावों के बाद प्रदेश का माहौल गरमाया हुआ है। इस दौरान जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी कहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक नाम का ज्रिक किया था, जिसे उन्होंने वो ही वीआईपी बताया था, जिसका जिक्र अक्सर इस केस में किया जाता है और नाम आज तक बाहर नहीं आया। कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोई न कोई व्यक्ति कथित वीआईपी जरूर था। उन्होंने सरकार और पुलिस विभाग की ओर से जारी स्पष्टीकरण के मद्देनजर कुछ बिंदु उठाए हैं। इधर इस मामले में अभी तक पूर्ण न्याय न मिलने से आमजन, खासकर महिलाओं में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को रामनगर में महिला एकता मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं और नागरिकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
अंकिता भंडारी हत्याकाण्डः ADG लॉ एंड ऑर्डर से मिले कांग्रेसी! ज्ञापन में उठाए कई सवाल, रामनगर में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-30 18:07:12
अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामले को लेकर उर्मिला सनावर के दावों के बाद प्रदेश का माहौल गरमाया हुआ है। इस दौरान जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकाण्डः ADG लॉ एंड ऑर्डर से मिले कांग्रेसी! ज्ञापन में उठाए कई सवाल, रामनगर में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड मामले को लेकर उर्मिला सनावर के दावों के बाद प्रदेश का माहौल गरमाया हुआ है।
- इस दौरान जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं।
- आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन से मुलाकात की।
- इस दौरान कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
