ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा! टोंस नदी में गिरा सवारी वाहन, मासूम और बुजुर्ग की मौत! तीन घायल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-26 05:59:53
Prefer us on
कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा! टोंस नदी में गिरा सवारी वाहन, मासूम और बुजुर्ग की मौत! तीन घायल

उत्तराखण्ड में एक और बड़ा हादसा! टोंस नदी में गिरा सवारी वाहन, मासूम और बुजुर्ग की मौत! तीन घायल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा।
  • इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
  • चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)