ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

बदहाल व्यवस्थाः चमोली में सड़क के अभाव में तीन किमी पैदल चली प्रसव पीड़िता! रास्ते में ही दिया बेटी को जन्म

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-25 07:33:04
Prefer us on
पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं के दावों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। चमोली जनपद में सड़क सुविधा न होने के कारण एक प्रसव पीड़िता को तीन किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ा।
बदहाल व्यवस्थाः चमोली में सड़क के अभाव में तीन किमी पैदल चली प्रसव पीड़िता! रास्ते में ही दिया बेटी को जन्म

बदहाल व्यवस्थाः चमोली में सड़क के अभाव में तीन किमी पैदल चली प्रसव पीड़िता! रास्ते में ही दिया बेटी को जन्म (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • गांव तक सड़क की स्वीकृति न मिलने से ग्रामीण आज भी मीलों पैदल चलने को मजबूर।

  • प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दिया नवजात को जन्म।

  • ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता और पति की सूझबूझ से बची जान, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित।

  • चमोली। पहाड़ के दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं के दावों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। चमोली जनपद में सड़क सुविधा न होने के कारण एक प्रसव पीड़िता को तीन किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही एक बेटी को जन्म दिया। घटना बीते रविवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार, विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। गांव तक सड़क न होने के कारण परिजनों के सामने उन्हें अस्पताल ले जाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। रविवार सुबह पीड़ा बढ़ने पर महिला के पति, ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी ने हिम्मत जुटाई और उन्हें पैदल ही मुख्य सड़क की ओर ले जाने लगे। तीन किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई-उतराई पार करते समय बीच रास्ते में ही गायत्री देवी की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और अन्य महिलाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को मुख्य सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग के शेष तीन किलोमीटर हिस्से को आज तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में बीमारों और गर्भवती महिलाओं को आज भी जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करना पड़ रहा है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)