ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

बड़ी खबरः दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा! पारिवारिक विवाद में बुलाए गए युवक ने चाकू से पांच पुलिसकर्मियों को किया लहूलुहान, मुठभेड़ के बाद दबोचा गया आरोपी

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-23 12:25:10
Prefer us on
राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
बड़ी खबरः दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा! पारिवारिक विवाद में बुलाए गए युवक ने चाकू से पांच पुलिसकर्मियों को किया लहूलुहान, मुठभेड़ के बाद दबोचा गया आरोपी

बड़ी खबरः दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा! पारिवारिक विवाद में बुलाए गए युवक ने चाकू से पांच पुलिसकर्मियों को किया लहूलुहान, मुठभेड़ के बाद दबोचा गया आरोपी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
  • इस ताबड़तोड़ हमले में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गर्दन और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।
  • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए रास्ते में एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस ताबड़तोड़ हमले में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गर्दन और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए रास्ते में एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। हालांकि, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितली कबर इलाके में मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी नबील को उसकी मां और बहन से जुड़े एक पारिवारिक विवाद के मामले में जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी जब मामले की जांच-पड़ताल कर रहे थे, तभी नबील ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी संभल पाते, पांच जवान लहूलुहान हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, थाने से फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने घेराबंदी शुरू की और उसे चितली कबर इलाके में ट्रैक कर लिया। पुलिस टीम ने जब उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो नबील ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। खतरे को भांपते हुए और आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने गोली चलाई, जिसके बाद आरोपी को काबू में कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)