नैनीताल। हल्द्वानी में बुजुर्ग कारोबारी से कथित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। ज्योति सिंह की ओर से दाखिल क्रिमिनल पिटीशन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बुधवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार को मामले में निर्देश लेकर बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश होने को कहा है। बता दें कि हल्द्वानी निवासी एक बुजुर्ग कारोबारी ने एक महिला समेत छह लोगों पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं। कारोबारी का आरोप है कि फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम वसूली गई और उसकी संपत्ति भी हड़प ली गई। मामले में पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी। इसी मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए ज्योति सिंह की ओर से हाईकोर्ट में क्रिमिनल पिटीशन दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से एफआईआर के तथ्यों को न्यायालय के समक्ष रखते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने याचिकाकर्ता के साथ ही राज्य सरकार और एफआईआर दर्ज कराने वाले पक्ष के अधिवक्ता को भी सुना। इसके बाद न्यायालय ने बुधवार तक गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सरकार से मामले में निर्देश लेकर आने को कहा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
हल्द्वानी हनीट्रैप केस में बड़ा मोड़ः बुजुर्ग कारोबारी से करोड़ों की वसूली की आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत! बुधवार तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-21 11:08:03
हल्द्वानी में बुजुर्ग कारोबारी से कथित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है।

हल्द्वानी हनीट्रैप केस में बड़ा मोड़ः बुजुर्ग कारोबारी से करोड़ों की वसूली की आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत! बुधवार तक गिरफ्तारी पर लगी रोक (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- हल्द्वानी में बुजुर्ग कारोबारी से कथित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है।
- ज्योति सिंह की ओर से दाखिल क्रिमिनल पिटीशन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बुधवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
- साथ ही राज्य सरकार को मामले में निर्देश लेकर बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश होने को कहा है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
