ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात, लाखों रूपये की योजनाओं का भी किया लोकार्पण

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2021-09-26 09:43:02
Prefer us on
सतपुली-  पोखडा ब्लॉक में लंबे समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात, लाखों रूपये की योजनाओं का भी किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा को दी स्टेडियम की सौगात, लाखों रूपये की योजनाओं का भी किया लोकार्पण (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • सतपुली-  पोखडा ब्लॉक में लंबे समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी।
  • पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
  • हमारी सरकार ने जनता की इस मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास भी कर दिया।
  • उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को  पोखरा में स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर कही।

सतपुली-  पोखडा ब्लॉक में लंबे समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने जनता की इस मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास भी कर दिया। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को  पोखरा में स्टेडियम निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर कही।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को पोखरा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ-साथ अनेक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि लंबे समय से पोखरा ब्लॉक में स्टेडियम की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। पिछली सरकारों ने जनता की मांग की लगातार अनदेखी की लेकिन भाजपा सरकार ने कम समय में ही जनता की मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

महाराज ने कहा कि टीएचडीसी वित्त पोषित यह स्टेडियम निश्चित रूप से एक अद्भुत स्टेडियम के रूप में बनकर तैयार होगा जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में बडी आसानी होगी। उन्होने इस मौके पर पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए 2 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

 

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए  22 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होने नन्दा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण करने के साथ-साथ तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर महादेव मंदिर में 5  लाख की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले स्थलीय कार्यों का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, युवा भाजपा नेता  सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पुष्कर जोशी, श्रीमती हेमलता रावत, श्रीमती कुसुम देवी, संजय जोशी, प्रभुशरण बुडाकोटी, जितेन्द्र नेगी,  विजय भारत नेगी, लता देवी, सुनील भदोला, गोविन्द सिंह रावत, शुभम रावत समस्त शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष सहित टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह, उप अधिकारी आनंद सिंह रावत और कार्यदायी संस्था अधिकारी विनोद बड़थ्वाल, कमल नौटियाल आदि अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25