ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

चंपावत कथित नाबालिग गैंगरेप केस: साजिश का मास्टरमाइंड कमल रावत गिरफ्तार! महिला मित्र भी गिरफ्त में

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-05-08 22:20:44
Prefer us on
चंपावत में चर्चित कथित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्ता कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
चंपावत कथित नाबालिग गैंगरेप केस: साजिश का मास्टरमाइंड कमल रावत गिरफ्तार! महिला मित्र भी गिरफ्त में

चंपावत कथित नाबालिग गैंगरेप केस: साजिश का मास्टरमाइंड कमल रावत गिरफ्तार! महिला मित्र भी गिरफ्त में (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • चंपावत में चर्चित कथित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्ता कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
  • जानकारी के अनुसार थाना चंपावत क्षेत्र में राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमल सिंह रावत, उसकी महिला मित्र और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
  • आरोप था कि नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
  • पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पूरे घटनाक्रम को इस तरह तैयार किया गया ताकि कुछ निर्दोष लोगों को गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाया जा सके।

चंपावत। चंपावत में चर्चित कथित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्ता कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना चंपावत क्षेत्र में राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमल सिंह रावत, उसकी महिला मित्र और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोप था कि नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पूरे घटनाक्रम को इस तरह तैयार किया गया ताकि कुछ निर्दोष लोगों को गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डाटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल की। विवेचना के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 16 और 17 भी मामले में जोड़ दीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के पीछे एक सुनियोजित साजिश थी और इसका उद्देश्य व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरे आरोपी आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई जारी है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25