ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसांई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रध्दांजलि

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2021-10-12 08:24:26
Prefer us on
प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद के विकासखण्ड पाबौ के  अन्तर्गत ग्राम धारकोट पहुंचे, जहां उन्होंने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं  ( 57 बंगाल इंजीनियरिंग ) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसांई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रध्दांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसांई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रध्दांजलि (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद के विकासखण्ड पाबौ के  अन्तर्गत ग्राम धारकोट पहुंचे, जहां उन्होंने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं  ( 57 बंगाल इंजीनियरिंग ) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
  • वहीं सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री/ क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी पी रेणुका देवी सहित अन्य गणमान्य ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित की।
  • जबकि सेना के जवानों द्वारा शहीद विपिन सिंह गुसाईं के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव धारकोट में लाया गया तथा सैन्य सलामी दी गई।
  • वहीं शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्योष्टि दी गई।

पौड़ी। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद के विकासखण्ड पाबौ के  अन्तर्गत ग्राम धारकोट पहुंचे, जहां उन्होंने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं  ( 57 बंगाल इंजीनियरिंग ) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री/ क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी पी रेणुका देवी सहित अन्य गणमान्य ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित की। जबकि सेना के जवानों द्वारा शहीद विपिन सिंह गुसाईं के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव धारकोट में लाया गया तथा सैन्य सलामी दी गई। वहीं शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्योष्टि दी गई। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद विपिन सिंह गुसाईं के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, कि इस विकट घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें तथा शहीद विपिन सिंह गुसाईं को अपने चरणों में स्थान दें। कहा कि शहीद विपिन सिंह गुसाईं एक परिवार का ही नही बल्कि पूरा देश का बेटा है। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री धामी ने घोषणा की कि शहीद  के गांव को जाने वाला मोटर मार्ग धारकोट- इठूड का नाम तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम शहीद विपिन सिंह गुसाईं के नाम पर की जाएगी। 


सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि दुनिया में इससे बड़ा दुख और कोई नही हो सकता कि किसी का जवान बेटा चला जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा शहीद के गांव को जाने वाला मोटर मार्ग तथा इंटर कॉलेज को शहीद विपिन सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई है। कहा कि सरकार हर समय शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25