ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

विरासत और विकास का संगम: सीएम धामी ने श्रीनगर में किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ! लालकुआं में लोक गायक प्रहलाद मेहरा को दी श्रद्धांजलि

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-23 12:06:17
Prefer us on
श्रीनगर / नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक आयोजित सांस्कृतिक महोत्सवों में शिरकत कर प्रदेश की लोक संस्कृति और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विरासत और विकास का संगम: सीएम धामी ने श्रीनगर में किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ! लालकुआं में लोक गायक प्रहलाद मेहरा को दी श्रद्धांजलि

विरासत और विकास का संगम: सीएम धामी ने श्रीनगर में किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ! लालकुआं में लोक गायक प्रहलाद मेहरा को दी श्रद्धांजलि (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • श्रीनगर में महिला समूहों के स्टालों का निरीक्षण कर सीएम ने सिलबट्टे पर पीसा नमक, कमलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना।

  • लालकुआं के लोक थात सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में शिरकत कर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने पर जल्द सकारात्मक परिणाम की जताई उम्मीद।

  • सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा—36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 100 से अधिक नकल माफिया भेजे गए जेल।

  • श्रीनगर / नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक आयोजित सांस्कृतिक महोत्सवों में शिरकत कर प्रदेश की लोक संस्कृति और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम धामी ने जहां एक ओर श्रीनगर में प्रसिद्ध बैकुंठ चतुर्दशी मेले का विधिवत शुभारंभ किया, वहीं नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अमर लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की स्मृति में आयोजित 'लोक थात सांस्कृतिक महोत्सव-2026' में भी भाग लिया। दोनों स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। सोमवार को श्रीनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने रिबन काटकर बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत लगाए गए स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया। पहाड़ की पारंपरिक संस्कृति से आत्मीय जुड़ाव दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं सिलबट्टे पर नमक भी पीसा। इसके पश्चात उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में सीएम ने अलकनंदा तट पर बसी श्रीनगर नगरी और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की। इसके बाद नैनीताल के लालकुआं पहुंचे सीएम धामी ने लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जहां कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व गांव का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और पूर्व में केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है, जिसके जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जनसभाओं में सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सख्त नकल विरोधी कानून के तहत 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया है और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इसके अलावा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भी व्यापक अभियान चलाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार 'विकास भी और विरासत भी' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)