ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

Good Morning India: पुतिन का भारत दौरा, पीएम मोदी ने गिफ्ट की रूसी भाषा में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता, विभिन्न करारों पर निगाहें! मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट! नोएडा में सबसे बड़ी साइबर ठगी, पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-05 08:54:59
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं।
Good Morning India: पुतिन का भारत दौरा, पीएम मोदी ने गिफ्ट की रूसी भाषा में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता, विभिन्न करारों पर निगाहें! मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट! नोएडा में सबसे बड़ी साइबर ठगी, पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Good Morning India: पुतिन का भारत दौरा, पीएम मोदी ने गिफ्ट की रूसी भाषा में लिखी श्रीमद्भगवद्गीता, विभिन्न करारों पर निगाहें! मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट! नोएडा में सबसे बड़ी साइबर ठगी, पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए अभी तक की खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं।
  • शुरुआत आज की उन कार्यक्रमों से करते हैं, जिनपर सभी की नजर रहेगी।
  • आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड जाएंगे जेपी नड्डा।

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन कार्यक्रमों से करते हैं, जिनपर सभी की नजर रहेगी। आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड जाएंगे जेपी नड्डा। इधर आसाराम की जमानत के खिलाफ पीड़िता की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई। वहीं राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी अर्जी पर रायबरेली में आज सुनवाई होगी।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत दौरे का दूसरा दिन है। इसी के साथ दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को एक नई गति मिलने की संभावना है। व्यापार और सामरिक-कूटनीतिक समझौतों के साथ-साथ दोनों देशों की निगाह एक बार फिर रक्षा समझौतों पर होगी। दरअसल, भारत के रिश्ते रूस से उस समय से स्थापित हैं, जब सोवियत संघ का विघटन तक नहीं हुआ था। भारत उस दौर से ही अपनी रक्षा खरीद के लिए रूस पर निर्भर था। बीते कुछ वर्षों में भारत ने अपनी रक्षा जरूरतों के लिए फ्रांस, इस्राइल और अमेरिका का रुख जरूर किया है, लेकिन अब भी भारत की ज्यादातर रक्षा आपूर्ति रूस से ही होती है। इस दौरान भारत का जोर रूस से साथ व्यापार घाटा कम करने पर रहेगा। भारत की निगाहें विभिन्न करारों के माध्यम से फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल और कृषि क्षेत्र के लिए नए बाजार की तलाश पर होगी। राष्ट्रपति पुतिन की ओर से नो लिमिट्स पार्टनरशिप प्रस्ताव पेश किए जाने से रक्षा के क्षेत्र में भारत के मेड इन इंडिया अभियान को मजबूती मिलने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी हस्तांतरण का भी लाभ मिलेगा।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में लिखी भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह भेंट दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान हुई, जिसने भारत-रूस संबंधों में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का नया आयाम जोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षाएं हर युग में मानवता को सही दिशा दिखाती हैं। 

उधर देश के उत्तर और पूर्वी राज्यों में सर्दी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। झारखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में पारा 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना बढ़ गई है। 

इधर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों भारी दबाव में है। बीते 3 दिनों से चल रहे बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ के बीच अब एयरलाइन ने खुद माना है कि स्थिति जल्दी सामान्य नहीं होगी। कंपनी ने DGCA को जानकारी दी है कि अगले 2-3 दिनों तक और उड़ानें रद्द होंगी, क्योंकि वह अपने शेड्यूल को स्टेबलाइज करने की कोशिश कर रही है। इस खुलासे के बाद DGCA का रुख और सख्त हो गया है।

उधर बीजेपी नेता संगीत सोम ने मौलाना महमूद मदनी को बीमार कौम का बीमार मौलाना करार दिया है। उनके बयान पर फायर हुए भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा किस दुष्ट का नाम ले रहे हो महमूद मदनी जैसे जिहादी लोग जिहाद को अच्छा बताते हैं। वह कहते हैं अच्छे काम के लिए वह जिहाद नहीं छोड़ते। वह कहते हैं जिहाद अच्छा शब्द है। वे लोग बीमार कौम के बीमार मौलाना हैं। संगीत सोम ने कहा कि महमूद मदनी को मैं बता देना चाहता हूं कि वह इस तरह के बयान बंद करें नहीं तो लाठी लेकर लाहौर तक उन्हें दौड़ा कर आएंगे। रामपुर से सपा सांसद ने भी महमूद मदनी के बयान का समर्थन किया है जिस पर संगीत सोम ने कहा कि ये मेंटली अपसेट लोग हैं।

इधर हैंड ग्रेनेड हमले की साजिश रचने वाले आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और हैप्पी पासियां को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने कोर्ट के आदेश के बाद उनके घर के पते पर समन भेजे। इसके अलावा समाचार पत्रों में भी उनके बारे में विज्ञापन जारी किए गए। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। रिंदा बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़ा है और उसके पाकिस्तान में छिपे होने की सूचना है। वहीं, हैप्पी पासियां अमेरिका में है और इसी साल उसे अमेरिकी एजेंसी एफबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया था। अब उसे वापस भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। पासियां ने पंजाब में कई धमाके करवाए हैं।

उधर साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर झांसा देकर आर्किटेक्ट से  करीब 12 करोड़ की ठगी कर ली है। यह नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत साइबर ठगी है। जालसाजों ने एप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-47 निवासी आर्किटेक्ट व कंसल्टेंट इंजीनियर ने कहा कि 17 अक्तूबर को उनके पास कियारा शर्मा ने मैसेज किया था। खुद को इनवेस्टमेंट कंसल्टेंट बताने वाली कियारा ने शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा हासिल करने की बात कही थी। दोनों के बीच बातचीत हुई। पीड़ित उसकी बातों में आ गया। इस पर महिला ने आर्किटेक्ट को  व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। 

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने का आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र ने आदेश में कहा कि पहले गुलदार की पहचान की जाएगी। इसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास होगे। अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है। प्रमुख वन संरक्षक ने जारी आदेश में कहा कि गुलदार के हमले से क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त एवं प्रभागीय वनाधिकारी को पौड़ी रेंज क्षेत्र के तहत गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने एवं आवश्यकता होने पर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है। वहीं डीएम ने अब पौड़ी और कोट विकासखंड के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों को 5 से 8 दिसंबर तक एहतियातन बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इधर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों गुलदारों का आतंक देखने को मिल रहा है, जिससे लोग काफी खौफ में है। आए दिन गुलदार मोहल्लें में घूमते दिखाई दे रहे है। लोगों का सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग शहर से सामने आया है, जहां तड़के करीब 3.30 बजे गुलदार रुद्रप्रयाग शहर की सड़कों पर घूमता हुआ नजर आया। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। जिले के कई इलाकों में गुलदार देखा जा रहा है। शहर के सच्चिदानंद नगर इलाके में आए दिन गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। देर रात को गुलदार शहर में विचरण करने लगता है और घरों के आस-पास पालतू जानवरों की तलाश करता है। रात के समय घरों के पास बैठे कुत्तों को अब तक कई बार गुलदार अपना निवाला बना चुका है।

उधर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में ड्राफ्टमैन के पदों पर होने वाली नियुक्ति के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के याचिकाकर्ता के पक्ष में निर्णय दिया है। लोक सेवा आयोग को चयन सूची को रिवाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद शहरी विकास विभाग की भर्ती में आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को भी डिप्लोमा इन ड्राफ्टमैन योग्यता वाले पदों के लिए मौका मिलेगा।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

🕒 2026-11-03 03:14:34
रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

🕒 2026-11-02 13:22:45
Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

🕒 2026-10-30 08:45:59
Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 08:53:52
Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

🕒 2026-10-28 08:36:10