ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

Good Morning India: नाइजीरिया में हाथों में बंदूक लेकर स्कूल में घुसे आतंकी, छात्रों और टीचर्स को बनाया बंधक! दिल्ली ब्लास्ट, मुजम्मिल को लेकर बड़ा खुलासा, हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम! अल्मोड़ा के सल्ट में स्कूल के पास जंगल में मिली संदिग्ध जिलेटिन रॉड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-22 08:38:22
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं।
Good Morning India: नाइजीरिया में हाथों में बंदूक लेकर स्कूल में घुसे आतंकी, छात्रों और टीचर्स को बनाया बंधक! दिल्ली ब्लास्ट, मुजम्मिल को लेकर बड़ा खुलासा, हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम! अल्मोड़ा के सल्ट में स्कूल के पास जंगल में मिली संदिग्ध जिलेटिन रॉड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Good Morning India: नाइजीरिया में हाथों में बंदूक लेकर स्कूल में घुसे आतंकी, छात्रों और टीचर्स को बनाया बंधक! दिल्ली ब्लास्ट, मुजम्मिल को लेकर बड़ा खुलासा, हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम! अल्मोड़ा के सल्ट में स्कूल के पास जंगल में मिली संदिग्ध जिलेटिन रॉड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए अभी तक की खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं।
  • शुरुआत आज की उन कार्यक्रमों से करते हैं, जिनपर सभी की नजर रहेगी।
  • गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच।

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन कार्यक्रमों से करते हैं, जिनपर सभी की नजर रहेगी। गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच। वहीं असम में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया। 

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। मुजम्मिल ने 6.5 लाख रुपये में एक एके-47 खरीदी थी, जो बाद में आदिल के लॉकर से बरामद हुई। मुजम्मिल का हैंडलर मंसूर था और उमर का हैंडलर हाशिम था। दोनों इब्राहिम नाम के एक शख्स के अंडर में काम कर रहे थे। 2022 में, ओकासा के निर्देश पर मुजम्मिल, आदिल और मुजफ्फर तुर्की गए। वहां उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से मिलना था जो उन्हें अफगानिस्तान भेज देता, लेकिन 5-6 दिन बाद ही उसने मना कर दिया और कहा कि वह उन्हें अफ़गानिस्तान नहीं भेज सकता। ओकासा टीटीपी से जुड़ा है और उससे टेलीग्राम आईडी के जरिए संपर्क किया गया था। मुजम्मिल ने उससे उसके हैंडलर के बारे में पूछा था, जिसके बाद उनकी बातचीत जारी रही। उमर इंटरनेट पर बम बनाने के वीडियो और साहित्य पढ़ता था। वह विस्फोटक बनाने का सामान नूंह से और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फरीदाबाद के भागीरथ पैलेस और एनआईटी मार्केट से खरीदता था।

इधर नाइजीरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां बंदूकधारियों ने शुक्रवार को पश्चिमी प्रांत में स्थित एक कैथोलिक स्कूल पर हमला कर दिया। बंदूकधारियों ने स्कूल के अंदर करीब 215 विद्यार्थियों के साथ-साथ 12 शिक्षकों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही पड़ोसी राज्य में बंदूकधारियों ने 25 छात्राओं को अगवा कर लिया था। वहीं इस घटना को लेकर राज्य सरकार में सचिव अबुबकर उस्मान ने बताया कि यह हमला और अपहरण सेंट मैरी स्कूल में हुआ, जो अगवारा में स्थित है। हालांकि, उन्होंने बंधक बनाए गए विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। स्थानीय टीवी चैनल ‘अराइज टीवी’ की खबर के मुताबिक, 215 विद्यार्थियों को बंधक बना लिया गया है। इस घटना की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

उधर भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक एडवाइजरी जारी की है और अगर आप गूगल क्रोम यूज करते हैं तो आपके लिए इसको जानना बेहद जरूरी है। CERT-In के तरफ से अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पर गूगल क्रोम पर असर डालने वाली कई कमजोरियों के बारे में एक एडवाइजरी जारी की गई है। CERT-In का लेटेस्ट बुलेटिन जो शुक्रवार को पब्लिश हुआ है इसमें खोजी गई कमजोरियों को हाई-रिस्क वाले जोखिम के तौर पर हाईलाइट किया गया है। इस साइबरसिक्योरिटी फर्म के मुताबिक हैकर्स इन कमजोरियों का इस्तेमाल करके दूर से ही किसी भी जोखिम वाले सिस्टम पर दूर से ही साइबर अटैक कर सकते हैं और रिमोट एक्सेस के जरिए आपके गूगल क्रोम के जरिए की जा रही एक्टिविटी पर कंट्रोल कर सकते हैं। लिहाजा Windows, macOS, and Linux पर गूगल क्रोम यूज करने वाले सभी इंडीविजुअल यूजर्स और संस्थानों को एडवाइजरी दी गई है कि वो अपने वेब ब्राउजर को तुरंत अपडेट कर लें और इसके लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करें।

इधर मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाबालिग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की है। यहां चार दिन पूर्व छात्रा का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मामले में पुलिस को घर से छात्रा का मोबाइल फोन और एक कॉपी भी बरामद हुई है, जिसमें छात्रा के द्वारा लिखे गए नोट्स कई सवाल खड़े कर रहें हैं। पुलिस अब पूरे मामले पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही छात्रा की मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। वहीं कॉपी में लिखें नोट वायरल होने के बाद अब नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। 

उधर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौगाम सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर अमेरिकी निर्मित एम4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष इनपुट के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस और सेना की नौगाम ब्रिगेड के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास नीरियन वन क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया। जवानों ने जंगल के बड़े इलाके को घेर लिया और सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे क्षेत्र को खंगाला। इस दौरान जंगल के बीच आतंकी ठिकाना देखा गया। हथियारों को बरामद कर ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के मंसूबों पर पानी फिरा है। इससे आतंकियों की घाटी में शांति को भंग करने की कोशिश नाकाम हुई है। पुलिस ने कलामाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को खंगालने में जुट गई हैं।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर, सल्ट से शुक्रवार को भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जिलेटिन की 161 बेलनाकार छड़ें झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह को झाड़ियों में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचीं। डॉग मौली और रैम्बो की मदद से विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में पहले स्थान से कुछ पैकेट और लगभग 15-20 फीट आगे दूसरे स्थान से और पैकेट बरामद हुए। कुल 161 पैकेट बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने सभी पैकेट एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखे और सील पैक कर दिए।

इधर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन रिक्त पदों के लिए उप चुनाव कराया, उसमें 52 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं आज शनिवार को मतगणना होगी। आयोग के मुताबिक, बागेश्वर व हरिद्वार को छोड़कर 11 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। 

उधर गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के अंतर्गत डोभाल ढांडरी गांव में शुक्रवार को गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला खेतों में घास काटने गई थी। घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर दिया। उन्होंने गुलदार को मारने की मांग उठाई। प्रधान पति जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि दोपहर को बुजुर्ग महिला भगवान देवी (65) अपनी बहन के साथ गांव के पास ही खेताें में घास काटने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के गले और हाथों में गहरे घाव कर दिए। महिला की बहन के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है।

इधर लालढांग गैंडीखाता रोड पर इंद्रा नगर बस्ती के सामने सड़क पार कर रहा ग्रामीण डंपर की चपेट में आ गया। डंपर के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त मृतक की पत्नी भी साथ थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसा होते ही डंपर चालक, डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार शाम को ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी के ढढियांवाला वाला निवासी जगमोहन सिंह 42 वर्ष पुत्र होरी सिंह अपनी पत्नी के साथ गैंडी खाता मे अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। दोनों इंद्रा नगर बस्ती के सामने ऑटो से उतरे और सड़क पार करने लगे। इसी बीच अचानक जगमोहन सिंह सड़क पार करते हुए भागुवाला से लालढांग जा रहे डंपर की चपेट मे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

🕒 2026-11-03 03:14:34
रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

🕒 2026-11-02 13:22:45
Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

🕒 2026-10-30 08:45:59
Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 08:53:52
Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

🕒 2026-10-28 08:36:10