ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

Good Morning India: उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी! दिल्ली में आज से बीएस-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश! अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट किया मंजूर! उत्तराखण्ड में 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, चमोली में बड़ा हादसा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-12-18 07:33:01
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपना खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की बड़ी खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं।
Good Morning India: उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी! दिल्ली में आज से बीएस-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश! अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट किया मंजूर! उत्तराखण्ड में 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, चमोली में बड़ा हादसा

Good Morning India: उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, IMD ने 16 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी! दिल्ली में आज से बीएस-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश! अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट किया मंजूर! उत्तराखण्ड में 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, चमोली में बड़ा हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपना खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है।
  • आईए अभी तक की बड़ी खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं।
  • लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर होगी चर्चा, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जवाब देंगे।
  • वहीं भड़काऊ स्पीच मामले में आजम खान के खिलाफ आज फैसला सुना सकता है कोर्ट।

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपना खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की बड़ी खबरों और आज के प्रमुख कार्यक्रमों  पर नजर डालते हैं। लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर होगी चर्चा, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जवाब देंगे। वहीं भड़काऊ स्पीच मामले में आजम खान के खिलाफ आज फैसला सुना सकता है कोर्ट।

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, जहरीली स्मॉग की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली में सांसत में पड़ी सांसों के बीच प्रदूषण पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। दिल्ली में आज से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के ईंधन देने पर रोक लगाने की खबर के बीच बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच कराने वालों की लंबी कतार लग गईं। हालांकि, तकनीकी खामियों के कारण कई पंपों पर सर्वर डाउन हो गया, जिससे जांच बाधित रही और लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। हालात को संभालने के लिए पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। 

इधर देश के विभिन्न हिस्सों में दिसंबर की ठंड ने अलग-अलग रूप दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा और तापमान में गिरावट जनजीवन को प्रभावित कर रही है। कुछ क्षेत्रों में दिन के तापमान में असामान्य बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है, जिससे मौसम का मिजाज विरोधाभासी नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार के दिन देश के16 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी ऐसे ही कोहरे वाले हिस्से दिख सकते हैं। विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यात्रा में दिक्कत आ सकती है।

उधर 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत और ओमान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं और इसी कड़ी में वे अपने चार दिनों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचेंगे। पीएम मोदी मंगलवार को जॉर्डन से इथियोपिया पहुंचे थे और अदीस अबाबा से ओमान के लिए रवाना होंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी ओमान के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर करने के लिए मस्कट पहुंच चुके हैं। एफटीए को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) कहा जाता है।

इधर लंबे समय से उधमपुर और किश्तवाड़ के घने जंगलों में छिपे आतंकी 26 जनवरी से पहले किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं। इस इनपुट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर उधमपुर, सांबा और कठुआ जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। लंबे समय से घने जंगलों में सक्रिय आतंकी अब मैदानों की तरफ आ रहे हैं। उधमपुर के मजालता में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल की सतर्कता और ज्यादा बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इन जिलों में आतंकियों के दो से तीन अलग-अलग समूह सक्रिय हैं। इन समूहों में दो-दो या तीनी-तीन लोग शामिल हैं। लंबे समय ये आतंकी घने जंगलों में बनी प्राकृतिक गुफाओं में बनाए ठिकानों में छिपे हुए थे। 

उधर अमेरिकी संसद ने बुधवार को 901 अरब डॉलर के विशाल रक्षा विधेयक को मंजूरी दे दी। इसमें यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं। यूक्रेन को दो वर्षों में कुल 80 करोड़ डॉलर की सहायता दी जाएगी। सीनेट ने इस विधेयक को 20 के मुकाबले 77 मतों से पारित किया। प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) इसे पहले ही मंजूरी दे चुका है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है और व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर हस्ताक्षर करेंगे। 

इधर बिहार के रोहतास जिले से बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरांव मौना मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद एक बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मृतकों की पहचान डेहरी प्रयाग बिगहा निवासी उमा शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार, मंगीतपुर गांव निवासी लोहा शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा, डालमियानगर निवासी संजय तिवारी के पुत्र विशाल तिवारी और रामडिहरा गांव निवासी सदन सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

उधर प्रधानमंत्री के इथियोपिया दौरे के दौरान वंदे मातरम् की गूंज इस अफ्रीकी देश में सुनाई दी। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की ओर से भोज का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में इथियोपिया के कलाकारों ने वंदे मातरम् का शानदार गायन प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हाथ उठाकर तालियां बजाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा यह पल बेहद भावुक करने वाला था, खासकर तब जब हम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। 

इधर उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड मामले में पति राजेश गुलाटी को निचली अदालत से मिली आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी व न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। अनुपमा के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे राजेश गुलाटी ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। मामले के अनुसार 17 अक्तूबर 2010 को राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी की निर्मम हत्या करने के साथ ही उसने शव के 72 टुकड़े कर डी-फ्रिज में डाल दिया था। 12 दिसंबर 2010 को जब अनुपमा का भाई दिल्ली से देहरादून आया तब जाकर हत्या होने का पता चला। देहरादून कोर्ट ने पहली सितंबर 2017 को राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास के साथ 15 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

उधर चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड थराली के कुराड़-मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही राजस्व पुलिस और बचाव दल को भी सूचना दी गई। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। राजस्व उप निरीक्षक रोबिट सिद्दीकी ने बताया कि 17 दिसंबर देर रात एक वाहन संख्या यूके 11 TA 2334 जो कि थराली मुख्य बाजार से सवारियों को लेकर लेटाल की तरफ जा रहा था। कुराड़-मोटर मार्ग पर रात के अंधेरे में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 

इधर राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक पंकज मिश्रा के छोटे भाई अरविंद मिश्रा ने इस मामले में राजपुर थाने में तहरीर दी थी, उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पंकज मिश्रा का पोस्टमॉर्टम हो गया था, लेकिन परिजनों की अपील पर बुधवार दोबारा से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने आरोपी अमित सहगल और उसके अन्य साथी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

🕒 2026-11-03 03:14:34
रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

🕒 2026-11-02 13:22:45
Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

🕒 2026-10-30 08:45:59
Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 08:53:52
Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

🕒 2026-10-28 08:36:10