नैनीताल। हल्द्वानी में बुजुर्ग कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से मिली गिरफ्तारी पर रोक की राहत फिलहाल बरकरार है। बुधवार को मामले की दोबारा सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 21 नवंबर को दिए गए अंतरिम आदेश को जारी रखा है। साथ ही राज्य सरकार को मामले में आवश्यक निर्देश लेकर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख नियत की गई है। बता दें कि हल्द्वानी निवासी एक बुजुर्ग कारोबारी ने एक महिला समेत छह लोगों पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं। कारोबारी का आरोप है कि आरोपियों ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे मोटी रकम वसूली और उसकी संपत्ति भी हड़प ली। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी नैनीताल को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। इसी मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए ज्योति सिंह की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल पिटीशन दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से न्यायालय में एफआईआर के तथ्यों को रखते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। बुधवार को हुई सुनवाई में न्यायालय ने पूर्व में दिए गए अंतरिम संरक्षण को जारी रखते हुए राज्य सरकार से भी मामले में निर्देश लेकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
हल्द्वानी हनीट्रैप मामलाः आरोपित ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार! 27 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-25 10:32:44
हल्द्वानी में बुजुर्ग कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से मिली गिरफ्तारी पर रोक की राहत फिलहाल बरकरार है।

हल्द्वानी हनीट्रैप मामलाः आरोपित ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार! 27 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- •हल्द्वानी में बुजुर्ग कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से मिली गिरफ्तारी पर रोक की राहत फिलहाल बरकरार है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
