ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरः देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी! सात अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-08-05 20:10:18
Prefer us on
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरः देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी! सात अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरः देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी! सात अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट, भूस्खलन और आकाशीय बिजली को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।
  • मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
  • वहीं कुछ जिलों में अत्यधिक वर्षा और तेज बारिश के दौर को देखते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं कुछ जिलों में अत्यधिक वर्षा और तेज बारिश के दौर को देखते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र बारिश के दौर आने की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए इन तीनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बाधित होने जैसी घटनाएं सामने आ सकती हैं। बारिश के इस दौर को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय जिलों में मशीनरी और राहत दलों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। मौसम विभाग ने आम नागरिकों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि तेज बारिश के दौरान नदी-नालों और बरसाती गधेरों के आसपास जाने से बचें। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय पूरी सतर्कता बरतें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें। यदि अत्यधिक बारिश हो रही हो तो सुरक्षित स्थान पर रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25