ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

हाई-वोल्टेज ड्रामाः रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला! मचा हड़कंप, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित उतारा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-23 07:14:36
Prefer us on
शहर के व्यस्ततम त्रिशूल चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी।
हाई-वोल्टेज ड्रामाः रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला! मचा हड़कंप, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित उतारा

हाई-वोल्टेज ड्रामाः रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला! मचा हड़कंप, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित उतारा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • रुद्रपुर के त्रिशूल चौक स्थित ट्रैफिक कार्यालय के सामने लगे टावर पर चढ़कर महिला ने दी कूदने की धमकी।

  • दिनेशपुर थाने में बेटे के खिलाफ दर्ज पॉक्सो और बीएनएस के मुकदमे में पूछताछ के लिए बुलाने से नाराज थी महिला।

  • पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर महिला को सकुशल नीचे उतार अस्पताल में कराया भर्ती।

  • रुद्रपुर। शहर के व्यस्ततम त्रिशूल चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला को काफी ऊंचाई पर चढ़ा देखकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत व सूझबूझ से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद घबराई हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि त्रिशूल चौक स्थित ट्रैफिक कार्यालय के सामने लगे मोबाइल टावर पर एक महिला चढ़ गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला काफी ऊंचाई पर खड़ी होकर नीचे कूदने की चेतावनी दे रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने तुरंत फायर विभाग, एसडीआरएफ और एंबुलेंस को बुलाया। संयुक्त टीमों ने अत्यंत सतर्कता बरतते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को सकुशल नीचे उतारने में सफलता हासिल की। महिला की पहचान जगतपुरी दिनेशपुर निवासी एवं मूल रूप से गरुड़, जिला बागेश्वर की रहने वाली के रूप में हुई है। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे दिनेशपुर थाने में दर्ज एक आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि महिला के बेटे के खिलाफ थाना दिनेशपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 व 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 11 और 12 के तहत मुकदमा दर्ज है। इस प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पुत्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस का आरोप है कि बेटे के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने तथा पुलिस और शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने के उद्देश्य से महिला ने टावर पर चढ़कर यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग पर भीड़ जुटाने और यातायात बाधित करने समेत संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग पीड़ित की गोपनीयता सुरक्षित रखते हुए मूल केस की निष्पक्ष जांच जारी है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)