रामनगर। कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है कुछ ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आया है। दरअसल कनाडा की रहने वाली एक युवती को रामनगर निवासी युवक से इस कदर प्यार हो गया कि वह विदेश से सीधे यहां पहुंच गयी। युवती के पीछे-पीछे उसके परिजन भी रामनगर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर खासी गहमागहमी हो गयी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। हांलाकि युवती अपने घर जाने को तैयार नहीं थी। आखिरकार उसने परिजनों ने खिलाफ जाकर युवक से मंदिर में शादी कर ली।
जानकारी का मुताबिक दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और वह तीन सालों से इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को युवती अपने परिजनों की अनुमति लेकर कनाडा से भारत पहुंची। भारत पहुंचकर युवती सबसे पहले हैदराबाद में अपने चाचा के घर गई, लेकिन रात को चाचा के यहां से कहीं चली गई। बता दें कि युवती परिवार मूल रूप से हैदराबाद की ही रहने वाली है, लेकिन कई साल पहले उसका परिवार कनाडा में शिफ्ट हो गया था और उन्होंने वहीं की नागरिकता ले ली थी। चाचा के घर से इस तरह युवती के अचानक गायब होने पर सब परेशान हो गए। चाचा ने हैदराबाद में ही भतीजी की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच लड़की के माता-पिता भी कनाडा से हैदराबाद पहुंच गए।
हैदराबाद पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वो नैनीताल जिले के रामनगर में मिली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर हैदराबाद पुलिस और युवती के परिजन रामनगर पहुंचे। रामनगर पुलिस से संपर्क कर युवती की तलाश की गई। पुलिस ने युवती की खोज निकाला। इसके बाद युवती और युवक को थाने बुलाया गया, जहां परिजनों ने युवती को काफी समझाया और साथ चलने का कहा, लेकिन युवती किसी भी कीमत पर परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। युवती का कहना था कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। इस दौरान थाने में काफी हंगामा भी हुआ। आखिर में युवती के परिजन हार मानकर वापस चले गए। इसके बाद युवती ने मंदिर में अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए।
इश्क का जुनूनः सोशल मीडिया पर हुआ प्यार! कनाडा से भागकर रामनगर पहुंची युवती, प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे, हुआ हंगामा
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-07-15 12:34:55
कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है कुछ ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आया है। दरअसल कनाडा की रहने वाली एक युवती को रामनगर निवासी युवक से इस कदर प्यार हो गया कि वह विदेश से सीधे यहां पहुंच गयी।

इश्क का जुनूनः सोशल मीडिया पर हुआ प्यार! कनाडा से भागकर रामनगर पहुंची युवती, प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे, हुआ हंगामा (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है कुछ ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आया है।
- दरअसल कनाडा की रहने वाली एक युवती को रामनगर निवासी युवक से इस कदर प्यार हो गया कि वह विदेश से सीधे यहां पहुंच गयी।
- युवती के पीछे-पीछे उसके परिजन भी रामनगर पहुंच गए।
- इस दौरान मौके पर खासी गहमागहमी हो गयी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
