ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

रुद्रपुर पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राम सुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, 9 प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान

🕒 Last Updated:2026-11-28 09:51:12
Prefer us on
तराई के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित रामसुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित स्मृति समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
रुद्रपुर पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राम सुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, 9 प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान

रुद्रपुर पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राम सुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, 9 प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • तराई के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.
  • पंडित रामसुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित स्मृति समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
  • समारोह में पहुंचने पर राज्यपाल ने स्व.

रुद्रपुर। तराई के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित रामसुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित स्मृति समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर राज्यपाल ने स्व. पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

तराई को बसाने, उसे व्यवस्थित स्वरूप देने और विकास की मजबूत नींव रखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल का योगदान क्षेत्र के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके त्याग, बलिदान, दूरदर्शिता और जनसेवा के संकल्प ने तराई को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बात झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आयोजित पंडित राम सुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती के स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को नमन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ प्रतिभाओं को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की उपलब्धियों और समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि तराई को बसाने और व्यवस्थित करने में पंडित राम सुमेर शुक्ल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उनका जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल रहा है। उन्होंने क्षेत्र की स्थापना और विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूरदर्शी सोच के साथ उन्होंने न केवल व्यवस्थित विकास की कल्पना की, बल्कि जनसेवा और समाजसेवा को भी अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। राज्यपाल ने कहा कि रुद्रपुर और तराई क्षेत्र से उनका आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे और समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित राम सुमेर शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तराई और पंतनगर विश्वविद्यालय की स्थापना में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के साथ पंडित राम सुमेर शुक्ल का भी अहम योगदान रहा है। दोनों महान विभूतियों के प्रयासों से इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि आज तराई और ऊधम सिंह नगर के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में महापौर विकास शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके कश्यप, वकालत के क्षेत्र में अपर महाधिवक्ता सुनील खेड़ा, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रणजीत सिंह गिल, व्यवसाय के क्षेत्र में घनश्याम श्यामपुरिया, गौसेवा के क्षेत्र में विराट आर्य, खेल के क्षेत्र में सविता मंडल, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अमित श्रीवास्तव तथा पशुपालन एवं मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में किरन सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि तराई का वर्तमान जिन संघर्षों, संकल्पों और दूरदर्शी प्रयासों की नींव पर खड़ा है, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान उनके विचारों और समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास बना।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखंड में चुनावी आहट के बीच 'बैणी-भुली' योजना का ऐलान: सरकार ने बताया सशक्तिकरण, विपक्ष व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सड़क और सुरक्षा पर सवाल

उत्तराखंड में चुनावी आहट के बीच 'बैणी-भुली' योजना का ऐलान: सरकार ने बताया सशक्तिकरण, विपक्ष व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सड़क और सुरक्षा पर सवाल

🕒 2026-11-28 11:19:56पढ़ें →
अंकिता भंडारी केस में नार्को टेस्ट पर लगा ब्रेक! मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, उर्मिला सनावर ने बताया साजिश

अंकिता भंडारी केस में नार्को टेस्ट पर लगा ब्रेक! मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, उर्मिला सनावर ने बताया साजिश

🕒 2026-11-28 09:07:48पढ़ें →
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: नारी शक्ति से किया वादा करके रहेंगे पूरा,33 प्रतिशत भागीदारी के लिए सरकार प्रतिबद्ध

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: नारी शक्ति से किया वादा करके रहेंगे पूरा,33 प्रतिशत भागीदारी के लिए सरकार प्रतिबद्ध

🕒 2026-11-28 08:29:36पढ़ें →
शाही शादी पर सियासी संग्रामः कहां से आया करोड़ों का फंड? अनंत सिंह की बेटी के विवाह समारोह पर विपक्ष हमलावर, सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

शाही शादी पर सियासी संग्रामः कहां से आया करोड़ों का फंड? अनंत सिंह की बेटी के विवाह समारोह पर विपक्ष हमलावर, सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

🕒 2026-11-27 05:31:31पढ़ें →
'बिलॉन्गिंग' के बहाने सियासी स्मृतियों का संदूक: सोनिया और प्रियंका संग राहुल की बातचीत ने छेड़े 2004, राजीव की सुरक्षा और अनकही दास्तां के तार

'बिलॉन्गिंग' के बहाने सियासी स्मृतियों का संदूक: सोनिया और प्रियंका संग राहुल की बातचीत ने छेड़े 2004, राजीव की सुरक्षा और अनकही दास्तां के तार

🕒 2026-11-24 06:48:58पढ़ें →