ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

नेपाल में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए! भारतीय नागरिक की मौत, दो पायलट समेत तीन घायल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-03 11:33:14
Prefer us on
भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल के दुर्गम पर्वतीय इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले में अधिक ऊंचाई पर स्थित फेरिचे हेलिपैड पर उतरने के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए।
नेपाल में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए! भारतीय नागरिक की मौत, दो पायलट समेत तीन घायल

नेपाल में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए! भारतीय नागरिक की मौत, दो पायलट समेत तीन घायल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल के दुर्गम पर्वतीय इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया।
  • सोलुखुम्बु जिले में अधिक ऊंचाई पर स्थित फेरिचे हेलिपैड पर उतरने के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए।
  • इस भीषण हादसे में एक भारतीय नागरिक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल के एक अन्य विदेशी नागरिक समेत दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए।

काठमांडू। भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल के दुर्गम पर्वतीय इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले में अधिक ऊंचाई पर स्थित फेरिचे हेलिपैड पर उतरने के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में एक भारतीय नागरिक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल के एक अन्य विदेशी नागरिक समेत दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर हुई। सोलुखुम्बु जिले की खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 4 स्थित फेरिचे हेलिपैड पर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के दो हेलिकॉप्टर लैंडिंग का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान दोनों चॉपर्स के बीच अप्रत्याशित टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलिपैड पर मौजूद कर्मियों और अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने बताया कि हादसे में फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामारामाडु की जान चली गई। उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम और आवश्यक औपचारिकताओं के लिए पास के लुक्ला स्थित अस्पताल ले जाया गया है। इसी हेलिकॉप्टर में सवार न्यूजीलैंड निवासी भारतीय मूल के शैलेश कृष्ण पटेल (49 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें आपातकालीन स्थिति में ‘प्रभु हेलिकॉप्टर’ के जरिए राजधानी काठमांडू स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में फिशटेल एयर के पायलट रबिंद्र प्रजापति और डायनेस्टी एयर के पायलट प्रज्वल केसी भी घायल हुए हैं। दोनों नेपाली पायलटों को बेहतर उपचार के लिए काठमांडू रेफर किया गया है। फेरिचे समुद्र तल से अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित इलाका है, जो काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के मुख्य ट्रेकिंग रूट पर पड़ता है। पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स के लिए यह एक प्रमुख ट्रांजिट और हेलिपैड केंद्र माना जाता है। हादसे के वक्त दोनों हेलिकॉप्टरों में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी खामी या मानवीय भूल के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

खौफनाकः युगांडा में पकड़ा गया खूंखार सीरियल किलर! 15 साल में 38 लोगों को मारकर खा गया ‘नरपिशाच’, लिंक में पढ़ें 15 साल, तीन जिले और 38 कत्लों की खूनी दास्तान

खौफनाकः युगांडा में पकड़ा गया खूंखार सीरियल किलर! 15 साल में 38 लोगों को मारकर खा गया ‘नरपिशाच’, लिंक में पढ़ें 15 साल, तीन जिले और 38 कत्लों की खूनी दास्तान

🕒 2026-10-27 16:25:55
फ्रांस में बिगड़े हालातः सरकार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लाखों लोग! पेरिस से लेकर कई शहरों तक हिंसक झड़पें, राष्ट्रपति मैक्रों ने की शांति की अपील

फ्रांस में बिगड़े हालातः सरकार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लाखों लोग! पेरिस से लेकर कई शहरों तक हिंसक झड़पें, राष्ट्रपति मैक्रों ने की शांति की अपील

🕒 2026-10-25 11:00:45
बड़ी खबरः फ्रांस हिंसा पर विदेशी नेताओं के बयानों पर भड़के राष्ट्रपति मैक्रों! बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा झूठ, AI तस्वीरों से रची जा रही फर्जी कहानी

बड़ी खबरः फ्रांस हिंसा पर विदेशी नेताओं के बयानों पर भड़के राष्ट्रपति मैक्रों! बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया जा रहा झूठ, AI तस्वीरों से रची जा रही फर्जी कहानी

🕒 2026-10-23 18:19:11
सुलगता यूरोप: महंगाई और असंतोष की आग में झुलसते कई मुल्क! फ्रांस में कर्फ्यू तो इटली में सेना तैनात, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस! फिर सुर्खियों में आया मेलोनी का बुर्का बैन वाला फैसला

सुलगता यूरोप: महंगाई और असंतोष की आग में झुलसते कई मुल्क! फ्रांस में कर्फ्यू तो इटली में सेना तैनात, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस! फिर सुर्खियों में आया मेलोनी का बुर्का बैन वाला फैसला

🕒 2026-10-22 11:19:47
फ्रांस में हिंसा की आग! दो विश्व युद्ध झेलने वाली इमारत हिंसा की भेंट चढ़ी, फ्रांस में ऐतिहासिक टाउन हॉल तबाह!

फ्रांस में हिंसा की आग! दो विश्व युद्ध झेलने वाली इमारत हिंसा की भेंट चढ़ी, फ्रांस में ऐतिहासिक टाउन हॉल तबाह!

🕒 2026-10-19 16:36:03