ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्ड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्टः 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना! ऊधम सिंह नगर- नैनीताल समेत कई जिलों में कल 20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जानें कहां-कहां घोषित हुई छुट्टी

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-07-19 20:54:59
Prefer us on
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
उत्तराखण्ड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्टः 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना! ऊधम सिंह नगर- नैनीताल समेत कई जिलों में कल 20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जानें कहां-कहां घोषित हुई छुट्टी

उत्तराखण्ड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्टः 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना! ऊधम सिंह नगर- नैनीताल समेत कई जिलों में कल 20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जानें कहां-कहां घोषित हुई छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
  • मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
  • छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और टिहरी समेत कई जिलों में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और टिहरी समेत कई जिलों में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा का खतरा बना रहेगा। वहीं 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश का असर राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने लगा है। विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़कें बाधित हुई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25