ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

🕒 Last Updated:2026-11-04 14:37:34
Prefer us on
नैनीताल उत्तराखंड की पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए गौरव की खबर है। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल 'उत्तराखंड गौरव सम्मान' के लिए चुना गया है।
नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

नैनीताल:पत्रकारिता से साहित्य तक योगदान की पहचान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नैनीताल उत्तराखंड की पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए गौरव की खबर है।
  • वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.
  • गिरीश रंजन तिवारी को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल 'उत्तराखंड गौरव सम्मान' के लिए चुना गया है।

नैनीताल

उत्तराखंड की पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए गौरव की खबर है। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल 'उत्तराखंड गौरव सम्मान' के लिए चुना गया है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवंबर को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

डॉ. तिवारी का चयन पत्रकारिता, साहित्य सृजन और शिक्षण के क्षेत्र में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए किया गया है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ हिंदी भाषा और लेखन को भी अपनी रचनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। उनके लेखन में उत्तराखंड के इतिहास, विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषयों को विशेष स्थान मिला है।

इससे पहले डॉ. तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से प्रतिष्ठित 'राजभाषा गौरव सम्मान' से भी नवाजा जा चुका है। अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक 'अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा' के लिए प्रदान किया गया था। देशभर के 13 लेखकों को इस सम्मान के लिए चुना गया था। उत्तराखंड से यह पुरस्कार पाने वाले वह एकमात्र लेखक थे।

डॉ. तिवारी की उपलब्धियों का दायरा देश की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। हिंदी लेखन, पत्रकारिता और भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए उन्हें अमेरिका, हंगरी और मॉरीशस स्थित भारतीय दूतावासों के अलावा थाईलैंड और सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों से सम्मान मिल चुका है। पत्रकारिता पर उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से एक पुस्तक का विमोचन मॉरीशस के तत्कालीन राष्ट्रपति ने वहां राष्ट्रपति भवन में किया था।

उनके दो दर्जन से अधिक शोध पत्र और एक हजार से ज्यादा लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, राज्य सूचना आयोग का आरटीआई अवार्ड और अंतरराष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए उनका चयन पत्रकारिता, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके बहुआयामी योगदान को मिली एक और बड़ी पहचान माना जा रहा है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Good Morning India: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, धमाकों से दहला केशम द्वीप! आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! हल्द्वानी में भीषण हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

🕒 2026-11-03 03:14:34
रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

रुद्रपुर में पासपोर्ट सत्यापन पर उठे गंभीर सवाल, आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाने का आरोप! फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की फिराक में शख्स

🕒 2026-11-02 13:22:45
Good Morning India: साइक्लोन अर्नब ने मचाई तबाही, ओडिशा-आंध्र में भारी नुकसान, 16 राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल के गांवों तक मचा हड़कंप! इजरायल में नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत! उत्तराखंड में भी साइक्लोन अर्नब का असर

🕒 2026-10-30 08:45:59
Good Morning India: भयानक हादसे से दहला स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 64 लोगों की मौत की खबर! एमएलसी चुनाव- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत! कांग्रेस की रैली का समर्थन करेगी CJP! उत्तराखण्ड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 08:53:52
Good Morning India: साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू, आंधी तूफान के साथ भारी बारिश! नाइजीरिया में कत्लेआम, 62 लोगों की गोली मारकर हत्या! सोनिया गांधी बोलीं- दशकों तक दूसरे मेरी कहानी सुनाते रहे, अब मेरी बारी, तमाशा तय

🕒 2026-10-28 08:36:10