पौड़ी। पौड़ी में हुए बस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में कुल 28 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक रविवार 12 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे 28 सवारियों से भरी एक बस संख्या UK12PB-0177 पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर खाई में जा गिरी है। 80 मीटर नीचे बस लुढ़कने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में 5 लोगों के मौत की पुष्टि पूर्व में पौड़ी जिला प्रशासन द्वारा की गई। जबकि एक अन्य घायल ने श्रीनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी 22 घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी। हादसे में सुनीता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर, प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर, नागेंद्र निवासी केसुंदर, सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर, प्रेम पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी देहलचोरी की मौत हो गई।
पौड़ी बस हादसा: अबतक 6 लोगों की मौत! 22 से अधिक यात्री घायल, चीड़ के पेड़ों की वजह से बची कई जानें
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-01-12 21:41:00
पौड़ी में हुए बस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पौड़ी बस हादसा: अबतक 6 लोगों की मौत! 22 से अधिक यात्री घायल, चीड़ के पेड़ों की वजह से बची कई जानें (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- पौड़ी में हुए बस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।
- वहीं 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
- बस में कुल 28 यात्री सवार थे।
- हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
