ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

गैरसैंण में सियासी संग्रामः सड़क से सदन तक कांग्रेस का हल्लाबोल! भ्रष्टाचार, भर्ती घोटालों और अंकिता केस पर गरजे विपक्षी विधायक, किया वॉकआउट

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-27 17:21:45
Prefer us on
भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया।
गैरसैंण में सियासी संग्रामः सड़क से सदन तक कांग्रेस का हल्लाबोल! भ्रष्टाचार, भर्ती घोटालों और अंकिता केस पर गरजे विपक्षी विधायक, किया वॉकआउट

गैरसैंण में सियासी संग्रामः सड़क से सदन तक कांग्रेस का हल्लाबोल! भ्रष्टाचार, भर्ती घोटालों और अंकिता केस पर गरजे विपक्षी विधायक, किया वॉकआउट (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • भराड़ीसैंण/गैरसैंण।
  • उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया।
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, लचर स्वास्थ्य-शिक्षा, भर्ती घोटालों, बदहाल सड़कों, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के लिए कूच किया।
  • पुलिस प्रशासन द्वारा विधानसभा से 30 किलोमीटर पहले ही की गई भारी बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई, जिसके बाद गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और करण माहरा समेत कई दिग्गज नेताओं को डिटेन कर लिया गया।

भराड़ीसैंण/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, लचर स्वास्थ्य-शिक्षा, भर्ती घोटालों, बदहाल सड़कों, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। पुलिस प्रशासन द्वारा विधानसभा से 30 किलोमीटर पहले ही की गई भारी बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई, जिसके बाद गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और करण माहरा समेत कई दिग्गज नेताओं को डिटेन कर लिया गया। वहीं, सदन के भीतर भी कांग्रेस विधायकों ने सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा का घेराव रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भराड़ीसैंण से करीब 30 किमी पहले ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य करण माहरा, सह-प्रभारी मनोज यादव, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, मुकेश नेगी और हरिकृष्ण भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तमाम अवरोधों को पार करते हुए दिवालीखाल तक जा पहुंचे। दिवालीखाल पहुंचते ही पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका, तो दोनों पक्षों के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने गणेश गोदियाल समेत सभी प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया (डिटेन कर लिया)।

सदन में भी गूंजा आक्रोश, विपक्ष ने किया वॉकआउट
सड़क पर मचे इस घमासान का असर भराड़ीसैंण स्थित सदन के भीतर भी साफ दिखाई दिया। सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, पलायन, चंदा चोरी, वोट चोरी और जंगली जानवरों के आतंक जैसे मुद्दों को लेकर धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार के रवैये पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए विपक्षी दल के सभी विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

जनता के सवालों से बच रही है सरकार: गणेश गोदियाल
हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तराखंड की जनता बुनियादी समस्याओं से त्रस्त है। भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य अंधकारमय है और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने विधानसभा की कार्यसूची और अवधि पर भी गंभीर सवाल उठाए। गोदियाल ने कहा कि कार्यसूची इस तरह तय की जानी चाहिए जिससे मुख्यमंत्री सहित सभी जिम्मेदार विभागों से जनता के सवालों का सीधा जवाब मांगा जा सके। जब महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए पर्याप्त अवसर ही नहीं दिया जाएगा, तो विपक्ष जनता के सवालों का जवाब किससे मांगेगा? उन्होंने स्पष्ट किया कि गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं और आंदोलन के सपनों का प्रतीक है; कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25