उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। जहां सीएम धामी ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने सीएम धामी का फूलों से स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 'ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग' में प्रतिभाग किया. सीएम धामी रुद्रप्रयाग जिले को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी दी।
दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 'ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग' में शामिल होने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि पहुंचे। यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। सीएम धामी रोड शो के बाद कौथिग में पहुंचे जहां सीएम धामी ने महिलाओं से संवाद किया।सीएम धामी ने कहा कि आज करीब 467 करोड़ 78 लाख की 27140 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। आज जिन योजनाओं की आधारशिला रखी गई है। उनके पूरा होने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में विकास का नया युग शुरू होगा। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कामों में खूब हाथ बटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माताजी के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। सिलबट्टे पर कई बार अपनी माताजी के साथ मिलकर नमक भी पीसा है. आटा गूंथने से लेकर जंगल में घास काटने तक में उन्होंने हमेशा हाथ बटाया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर एक हफ्ते से ही तैयारियां चल रही थी। तमाम अधिकारि और कर्मचारियों को भीड़ जुटाने को कहा गया था। इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। वहीं तमाम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राजकीय पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि से जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून के लिए रवाना हुए।






