ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

रुद्रप्रयाग ने फिर लहराया परचम! चिएइंकॉ के पांच छात्रों ने हाईस्कूल में किया टॉप,इंटर में भी छठा स्थान

🕒 Last Updated:2025-04-19 19:08:07
Prefer us on
उत्तराखंड बोर्ड मेरिट सूची में जनपद रुद्रप्रयाग एक बार फिर से छाया है। जनपद के कई छात्र-छात्राओं ने नाम मेरिट सूची में आने से खुशी का माहौल है।
रुद्रप्रयाग ने फिर लहराया परचम! चिएइंकॉ के पांच छात्रों ने हाईस्कूल में किया टॉप,इंटर में भी छठा स्थान

रुद्रप्रयाग ने फिर लहराया परचम! चिएइंकॉ के पांच छात्रों ने हाईस्कूल में किया टॉप,इंटर में भी छठा स्थान (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड बोर्ड मेरिट सूची में जनपद रुद्रप्रयाग एक बार फिर से छाया है।
  • जनपद के कई छात्र-छात्राओं ने नाम मेरिट सूची में आने से खुशी का माहौल है।
  • जनपद के एजुकेशन हब कहे जाने वाले नगर पंचायत अगस्त्यमुनि स्थित चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज के पांच छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
  • विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी, उप प्रधानाचार्य शर्मिला सहानी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत परिणाम रहा।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड बोर्ड मेरिट सूची में जनपद रुद्रप्रयाग एक बार फिर से छाया है। जनपद के कई छात्र-छात्राओं ने नाम मेरिट सूची में आने से खुशी का माहौल है। जनपद के एजुकेशन हब कहे जाने वाले नगर पंचायत अगस्त्यमुनि स्थित चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज के पांच छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी, उप प्रधानाचार्य शर्मिला सहानी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय की प्रिया नेगी ने 494 अंक हासिल कर राज्य भर में तीसरा और सृष्टि भट्ट ने 492 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। प्रियांशी ने 489 अंक प्राप्त कर सातवां, आयुष्मान गुसाई ने 484 अंक प्राप्त कर बारहवां और गीता बिष्ट ने 478 अंक हासिल कर अठारहवां स्थान प्राप्त किया।

अगस्त्यमुनि नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के दो छात्रों क्रमशः सचिन सिंह नेगी ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.6 प्रतिशत और हर्षित राणा ने इंटरमीडिएट मेरिट लिस्ट में 18वां स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राणा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि पिछले 13 साल से लगातार बोर्ड मेरिट सूची में स्थान बनाता रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य विजय चमोला ने बताया कि इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। विद्यालय के छात्र नमन शाह ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में 24वां स्थान प्राप्त किया है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर चाका की छात्रा अदीप बिष्ट ने 97.20 प्रतिशत और अमन सिंह 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य भर में 14वां स्थान प्राप्त किया। अतुल मॉडल हाईस्कूल तिलवाड़ा की छात्र स्वाती ने 96.7 प्रतिशत एवं लाटा बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज शीशों की छात्रा पलाक्षा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य भर में 13वां स्थान प्राप्त किया। दुर्गम विद्यालय राइंका बावई के हाईस्कूल के छात्र शिवम सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर 15वां स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर में स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहराया है। राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों में से एक है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का परिणाम 88.21 प्रतिशत रहा। वहीं हाईस्कूल 95.03 प्रतिशत रहा, राज्य स्तर पर इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद ने छठा स्थान प्राप्त, मंडल स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं हाईस्कूल राज्य स्तर पर तीसरे स्थान एवं मंडल स्तर पर पहला स्थान रहा जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और मेहनती विद्यार्थियों की लगन को दर्शाता है। हाईस्कूल के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे। इस श्रेणी में जनपद ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सबसे खास बात यह रही कि मॉडल स्कूलों की श्रेणी में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के शिक्षा क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों और गुणवत्ता में सुधार का प्रमाण है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर शैक्षिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग की टीम को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25