ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

रुद्रप्रयागः मतदान केन्द्र में स्कूली बच्चों ने डाले फर्जी वोट! ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से शिकायत, कार्यवाही की मांग

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-07-26 19:31:59
Prefer us on
भरदार पट्टी के बांसी मतदान केन्द्र में फर्जी वोट डालने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र दिया है, जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि राइंका सौंराखाल में पढ़ाई कर रहे नाबालिग बच्चों ने फर्जी मतदान किया है।
रुद्रप्रयागः मतदान केन्द्र में स्कूली बच्चों ने डाले फर्जी वोट! ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से शिकायत, कार्यवाही की मांग

रुद्रप्रयागः मतदान केन्द्र में स्कूली बच्चों ने डाले फर्जी वोट! ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से शिकायत, कार्यवाही की मांग (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • भरदार पट्टी के बांसी मतदान केन्द्र में फर्जी वोट डालने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
  • इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र दिया है, जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि राइंका सौंराखाल में पढ़ाई कर रहे नाबालिग बच्चों ने फर्जी मतदान किया है।
  • बूथ में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण स्कूली बच्चे आसानी से मतदान कर पाए।
  • शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीण मनवर सिंह बिष्ट एवं अर्जुन सिंह रावत ने कहा कि जिले में बीते 24 जुलाई को मतदान संपंन हुए हैं, लेकिन राइंका सौंराखाल में पढ़ रहे नाबालिग छात्रों ने विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत बांसी मतदान केन्द्र में फर्जी मतदान किया है।

रुद्रप्रयाग। भरदार पट्टी के बांसी मतदान केन्द्र में फर्जी वोट डालने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र दिया है, जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि राइंका सौंराखाल में पढ़ाई कर रहे नाबालिग बच्चों ने फर्जी मतदान किया है। बूथ में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण स्कूली बच्चे आसानी से मतदान कर पाए।
शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीण मनवर सिंह बिष्ट एवं अर्जुन सिंह रावत ने कहा कि जिले में बीते 24 जुलाई को मतदान संपंन हुए हैं, लेकिन राइंका सौंराखाल में पढ़ रहे नाबालिग छात्रों ने विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत बांसी मतदान केन्द्र में फर्जी मतदान किया है। बीते शुक्रवार को मतदान करने वाले नाबालिग स्कूली बच्चे आपस में बात कर रहे थे और फर्जी मतदान करने की बात कह रहे थे। इसके बाद कुछ बच्चों ने अपने परिजनों को यह बात बताई। ग्रामीण स्कूल में गए तो बच्चों के हाथों में स्याही लगी हुई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूली बच्चों से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने फर्जी मतदान की बात स्वीकारी है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि ग्राम बांसी में फर्जी मतदान हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि बांसी बूथ केन्द्र में हुए मतदान को निरस्त कर नये सिरे से मतदान करवाया जाए तथा दोषी लोगों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटिंग कराकर कुछ तथाकथित प्रत्याशियों ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है। नाबालिग स्कूली बच्चों से वोटिंग कराकर उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया है। कहा कि स्कूली बच्चों ने किसी अन्य के नाम पर फर्जी वोट डाले हैं। ऐसे में मतदान बूथ में तैनात कर्मचारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा मामले का सही तरह से निस्तारण किया जाए, जिससे क्षेत्र में असन्तोष न फैले और शान्ति व्यवस्था बनी रहे। वहीं सीडीओ राजेन्द्र रावत ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25