नई दिल्ली। देश में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, विनिर्माण को बढ़ावा देने और नागरिक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच प्रमुख योजनाओं को अपनी मंजूरी प्रदान की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इन महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं से न केवल देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कैबिनेट के फैसलों में सबसे बड़ा आवंटन निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र योजना के लिए किया गया है, जिस पर 11,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे देश में ही भारी निर्माण उपकरणों के उत्पादन को गति मिलेगी। समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर 4,288 करोड़ रुपये की लागत से दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाने को हरी झंडी दी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर में हवाई संपर्क मजबूत करने के उद्देश्य से असम के डोलू (सिलचर) में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा। सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्क में शुमार इंडिया पोस्ट की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए दो विशेष योजनाओं को स्वीकृति दी है। डाक परिचालन योजना के लिए 1,141 करोड़ रुपये और संपदा प्रबंधन योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। संपदा प्रबंधन योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। देश के कुल 1.65 लाख डाकघरों में से लगभग 1.49 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, जो बैंकिंग, बीमा, पासपोर्ट और निर्यात केंद्रों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं। इस योजना के तहत 280 करोड़ रुपये से खाली विभागीय भूखंडों पर 190 नए डाक भवन बनेंगे, जिससे किराए का बोझ कम होगा। इसके अतिरिक्त, 108 करोड़ से 50 जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, 318 करोड़ से 2,550 उप-डाकघरों और 37.50 करोड़ रुपये से किराए पर चल रहे 2,500 डाकघरों की एक समान ब्रांडिंग व उन्नयन किया जाएगा। योजना के तहत 180 करोड़ रुपये की लागत से 20 ऐतिहासिक डाक भवनों का संरक्षण किया जाएगा। कर्मचारियों के हित में 357.50 करोड़ रुपये से 150 आवासीय कॉलोनियों का नवीनीकरण होगा। साथ ही, 100 करोड़ रुपये से सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, दिव्यांगजनों के लिए रैंप-ब्रेल साइनेज और महिलाओं के लिए फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, 100 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी’ के लिए स्थायी ढांचा तैयार कर स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
बुनियादी ढांचे को रफ्तारः मोदी कैबिनेट ने 20 हजार करोड़ से अधिक की पांच बड़ी योजनाओं को दी मंजूरी
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-25 11:12:32
देश में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, विनिर्माण को बढ़ावा देने और नागरिक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

बुनियादी ढांचे को रफ्तारः मोदी कैबिनेट ने 20 हजार करोड़ से अधिक की पांच बड़ी योजनाओं को दी मंजूरी (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- देश में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, विनिर्माण को बढ़ावा देने और नागरिक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच प्रमुख योजनाओं को अपनी मंजूरी प्रदान की।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इन महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं से न केवल देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
