टिहरी। उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 19 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।
टिहरी हादसाः तीन यात्रियों की मौत! कुछ की हालत गंभीर, सीएम धामी ने जताया दुख
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-07-02 13:37:13
उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया।

टिहरी हादसाः तीन यात्रियों की मौत! कुछ की हालत गंभीर, सीएम धामी ने जताया दुख (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया।
- यहां टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया।
- हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 19 लोग सवार थे।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
