ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

ऊधम सिंह नगर में स्कूल बंदी को लेकर फर्जी आदेश वायरल करने वालों की खैर नहीं! डीएम ने एसएसपी को लिखा पत्र, होगी जांच

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-07-25 13:20:15
Prefer us on
ऊधम सिंह नगर जिले में विद्यालयों में अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई भ्रामक सूचना के मामले में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गंभीरता दिखाई है।
ऊधम सिंह नगर में स्कूल बंदी को लेकर फर्जी आदेश वायरल करने वालों की खैर नहीं! डीएम ने एसएसपी को लिखा पत्र, होगी जांच

ऊधम सिंह नगर में स्कूल बंदी को लेकर फर्जी आदेश वायरल करने वालों की खैर नहीं! डीएम ने एसएसपी को लिखा पत्र, होगी जांच (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • ऊधम सिंह नगर जिले में विद्यालयों में अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई भ्रामक सूचना के मामले में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गंभीरता दिखाई है।
  • जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और फर्जी सूचना प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
  • जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश संख्या 1932/आ.प्र.प्रा./आदेश/2026 दिनांक 19 जुलाई 2026 के माध्यम से जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 20 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया था।
  • बताया गया कि इसी बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मूल आदेश में अनधिकृत रूप से परिवर्तन और कूटरचना कर एक फर्जी आदेश तैयार किया गया।

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में विद्यालयों में अवकाश को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई भ्रामक सूचना के मामले में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गंभीरता दिखाई है। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और फर्जी सूचना प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश संख्या 1932/आ.प्र.प्रा./आदेश/2026 दिनांक 19 जुलाई 2026 के माध्यम से जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 20 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया था। बताया गया कि इसी बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मूल आदेश में अनधिकृत रूप से परिवर्तन और कूटरचना कर एक फर्जी आदेश तैयार किया गया। इस फर्जी आदेश में आदेश संख्या 1938/आ.प्र.प्रा./आदेश/2026-27 दिनांक 20 जुलाई 2026 अंकित करते हुए 21 जुलाई 2026 को भी जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित कर दी गई। फर्जी आदेश के प्रसारित होने के बाद आम लोगों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर से पूरे प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध किया है। साथ ही, भ्रामक और फर्जी सूचना तैयार कर उसे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से फर्जी आदेश प्रसारित करने वालों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25