रामनगर। रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में देर शाम एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर उसे सड़क से उठाकर जंगल के भीतर घसीट लिया, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान रोकना पड़ा। वहीं आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच टीम ने बाघ के पगचिह्नों का पीछा करते हुए लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल के भीतर व्यक्ति का अधखाया शव बरामद किया गया। वन विभाग के अनुसार शव के रूप में केवल सिर ही बरामद हो पाया है, जबकि शेष शरीर के अंगों को बाघ ने खा लिया। घटना की जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि यह घटना देर शाम की है, जब बाघ व्यक्ति को सड़क से उठाकर जंगल के अंदर ले गया था। एसडीओ ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और डीएनए सैंपलिंग भी कराई जाएगी, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
बाघ का आतंकः रामनगर में शख्स को बनाया निवाला! जंगल में मिला मृतक का सिर, दहशत में लोग! शिनाख्त में जुटा महकमा
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-01-18 15:17:34
रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में देर शाम एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर उसे सड़क से उठाकर जंगल के भीतर घसीट लिया, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन ...

बाघ का आतंकः रामनगर में शख्स को बनाया निवाला! जंगल में मिला मृतक का सिर, दहशत में लोग! शिनाख्त में जुटा महकमा (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में देर शाम एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर उसे सड़क से उठाकर जंगल के भीतर घसीट लिया, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान रोकना पड़ा।
- वहीं आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
- फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच टीम ने बाघ के पगचिह्नों का पीछा करते हुए लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में सर्च अभियान चलाया।
- इसी दौरान जंगल के भीतर व्यक्ति का अधखाया शव बरामद किया गया।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
