ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

दो बाइक, आमने-सामने की टक्कर और मौत का तांड़व! यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत से पसरा मातम

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-19 05:29:16
Prefer us on
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे ने कहर बरपाया है। मंगलवार रात करीब 11 बजे बलरामपुर-उतरौला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो बाइक, आमने-सामने की टक्कर और मौत का तांड़व! यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत से पसरा मातम

दो बाइक, आमने-सामने की टक्कर और मौत का तांड़व! यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत से पसरा मातम (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे ने कहर बरपाया है।
  • मंगलवार रात करीब 11 बजे बलरामपुर-उतरौला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे ने कहर बरपाया है। मंगलवार रात करीब 11 बजे बलरामपुर-उतरौला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के समीप हुई। रात में घना कोहरा होने के कारण सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी दौरान विपरीत दिशाओं से आ रही टीवीएस स्पोर्ट और टीवीएस राइडर बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, इस अनियंत्रित टक्कर की चपेट में कुछ पैदल राहगीर भी आ गए। सूचना मिलते ही उतरौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बलरामपुर निवासी गुफरान, रहमत, तौफीक, मोहम्मद फारूक और सलीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल बड़हरा खुर्द निवासी मुजम्मिल खान और नाहिद अली की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया है। पांच युवकों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मौके से दो क्षतिग्रस्त हेलमेट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने, पीड़ित परिवारों से संवाद कर सहायता देने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी

भावुक पलः कुंभ मेले में बिछड़े सीआईएसएफ दरोगा के पिता पिरान कलियर में भीख मांगते मिले! सत्यापन अभियान में सामने आई बुजुर्ग की दास्तां, मिलन देख भावुक हुए पुलिसकर्मी

🕒 2026-11-19 12:27:48पढ़ें →
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा! सिर्फ कैमरा और माइक लेकर कोई पत्रकार नहीं बन जाता, पेशेवर पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खींची लक्ष्मण रेखा

🕒 2026-11-19 11:25:11पढ़ें →
नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

नैनीतालः ऐतिहासिक दुर्गा शाह पुस्तकालय के जीर्णोद्धार में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त! मुख्य सचिव हुए पेश, कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

🕒 2026-11-19 10:56:09पढ़ें →
उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल

उत्तराखण्डः होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खाकी पर उठे सवाल

🕒 2026-11-19 10:31:39पढ़ें →
देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

देहरादून: जामुनवाला में अज्ञात युवती का शव मिला! पीला सूट और हाथ पर टैटू, युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

🕒 2026-11-19 10:06:04पढ़ें →