ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

ऊधम सिंह नगरः सितारगंज में भीषण सड़क हादसा! ड्यूटी जाने को बस का इंतजार कर रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-24 11:43:04
Prefer us on
हल्द्वानी/सितारगंज। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित कल्याणपुर चौराहे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय सिडकुल कर्मी की जान चली गई।
ऊधम सिंह नगरः सितारगंज में भीषण सड़क हादसा! ड्यूटी जाने को बस का इंतजार कर रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, मौत

ऊधम सिंह नगरः सितारगंज में भीषण सड़क हादसा! ड्यूटी जाने को बस का इंतजार कर रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, मौत (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • कल्याणपुर चौराहे पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे सड़क पार करते समय हुआ हादसा, टक्कर से 20 फीट दूर जा गिरे 42 वर्षीय शैलेंद्र।

  • बाइक का हैंडल पसलियों में धंसने से हुई गंभीर चोट; हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

  • परिवार के इकलौते कमाने वाले की मौत से घर में मचा कोहराम, अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं मृतक।

  • हल्द्वानी/सितारगंज। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित कल्याणपुर चौराहे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय सिडकुल कर्मी की जान चली गई। ड्यूटी जाने के लिए कंपनी की बस का इंतजार कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक का हैंडल युवक की पसलियों में जा धंसा और वह उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल कर्मी ने हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितारगंज के ग्राम सिसौना निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर कल्याणपुर चौराहे पर कंपनी की बस पकड़ने के लिए खड़े थे। इसी बीच सड़क पार करते समय एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में शैलेंद्र को सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा हर्षित नैनीताल से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी ईशु सितारगंज के ही एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। मंगलवार सुबह हल्द्वानी मोर्चरी में मेडिकल चौकी पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)