रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले में कुल 2,388 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कुल 13 दिनों तक विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर संचालित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और पोषण तथा मातृ.शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें टीकाकरण एवं पोषण अभियान, संतुलित आहार को लेकर चर्चा, बाल गीत एवं कविताएं, सांस्कृतिक नृत्य, लोकनृत्य और लघु नाटिकाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं मातृ-शिशु कल्याण से संबंधित योजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता के बारे में भी बताया जाएगा। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समय पर पूरा करने और आयोजन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत विभाग की उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके जरिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
ऊधम सिंह नगरः आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम! 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे आयोजन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-09-19 17:02:56
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

ऊधम सिंह नगरः आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम! 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे आयोजन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
- बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
- मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले में कुल 2,388 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कुल 13 दिनों तक विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर संचालित होगा।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
