ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

ऊधम सिंह नगरः किच्छा में भाजपा ने खोला पत्ता! संदीप अरोड़ा होंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, पार्टी ने जारी किया आधिकारिक पत्र

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-09-10 17:29:55
Prefer us on
नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने संदीप अरोड़ा (सोनू अरोड़ा) को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
ऊधम सिंह नगरः किच्छा में भाजपा ने खोला पत्ता! संदीप अरोड़ा होंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, पार्टी ने जारी किया आधिकारिक पत्र

ऊधम सिंह नगरः किच्छा में भाजपा ने खोला पत्ता! संदीप अरोड़ा होंगे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, पार्टी ने जारी किया आधिकारिक पत्र (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
  • भाजपा ने संदीप अरोड़ा (सोनू अरोड़ा) को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
  • भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से आज 10 सितंबर को जारी आधिकारिक पत्र में संदीप अरोड़ा के नाम की घोषणा की गई है।
  • पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद यह घोषणा की गई है।

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने संदीप अरोड़ा (सोनू अरोड़ा) को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से आज 10 सितंबर को जारी आधिकारिक पत्र में संदीप अरोड़ा के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद यह घोषणा की गई है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही किच्छा नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट होने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा और नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां के अध्यक्ष एवं सभासद पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां पहले ही तेज हो चुकी थीं। अब भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी सामने आने के बाद चुनावी मुकाबले में और तेजी आने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका क्षेत्रों में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए चुनाव होना है। दोनों निकायों में 22 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है, जबकि 24 सितंबर को मतगणना होगी। नामांकन प्रक्रिया 10 और 11 सितंबर को निर्धारित की गई है। किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब क्षेत्रीय राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। अन्य दलों की ओर से प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ चुनावी तस्वीर और साफ होगी। फिलहाल भाजपा ने संदीप अरोड़ा के नाम पर मुहर लगाकर अपना पत्ता खोल दिया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25