ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

ऊधम सिंह नगरः रुद्रपुर में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस! लूट के इरादे से रिटायर्ड कर्नल की कार का किया पीछा, परिवार से मारपीट! वाहन में तोड़फोड़

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-27 10:32:59
Prefer us on
जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के बिगवाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले लूट की नीयत से रिटायर्ड कर्नल की कार को रोकने का प्रयास किया और जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो पीछा कर परिवार ...
ऊधम सिंह नगरः रुद्रपुर में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस! लूट के इरादे से रिटायर्ड कर्नल की कार का किया पीछा, परिवार से मारपीट! वाहन में तोड़फोड़

ऊधम सिंह नगरः रुद्रपुर में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस! लूट के इरादे से रिटायर्ड कर्नल की कार का किया पीछा, परिवार से मारपीट! वाहन में तोड़फोड़ (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • गदरपुर से लौटते समय बिगवाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रोकने का किया प्रयास, कार न रोकने पर पीछा कर घेरा।

  • हमलावरों ने परिवार के साथ की मारपीट और कार को किया बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घटना से दहशत में आया परिवार।

  • सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, पीड़ित की तहरीर पर फुटेज खंगाल रही रुद्रपुर पुलिस।

  • रुद्रपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के बिगवाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले लूट की नीयत से रिटायर्ड कर्नल की कार को रोकने का प्रयास किया और जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो पीछा कर परिवार को घेर लिया। हमलावरों ने न केवल परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि कार में जमकर तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरी वारदात सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की पामल कॉलोनी निवासी एक रिटायर्ड कर्नल अपने परिवार के साथ गदरपुर से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे रुद्रपुर के बिगवाड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तो बाइक सवार कुछ युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। सड़क पर संदिग्ध गतिविधि देखकर रिटायर्ड कर्नल को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय आगे बढ़ाना ही उचित समझा। आरोप है कि इससे बौखलाए बाइक सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर उन्हें घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने परिवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी और वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस अचानक हुए हमले से पूरा परिवार दहशत में आ गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ही गाड़ी रोकने का प्रयास किया था। फिलहाल, पुलिस ने सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)