चंपावत। उत्तराखण्ड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात चंपावत के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन की खबर सामने आई है। जवान दो साल पहले ही बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात था। जवान के निधन की खबर मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के मुताबिक पाटी विकासखंड के खरही गांव निवासी अग्निवीर 23 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन हो गया। दीपक सिंह अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनाती मिली थी। बीती शनिवार यानी 22 नवंबर की दोपहर करीब 2ः30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक सिंह को गोली लगी। चौकी पर गोली चलने की आवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर में पहुंचाया, जहां सेना के डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दीपक हाल ही में छुट्टी लेकर घर आया था। जिसने खरही मेले में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। 10 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी में वापस लौटा था।
उत्तराखण्डः जम्मू कश्मीर में गोली लगने से चंपावत के जवान का निधन! परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटा था दीपक
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-23 18:43:21
उत्तराखण्ड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात चंपावत के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन की खबर सामने आई है।

उत्तराखण्डः जम्मू कश्मीर में गोली लगने से चंपावत के जवान का निधन! परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटा था दीपक (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया।
- भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात चंपावत के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन की खबर सामने आई है।
- जवान दो साल पहले ही बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात था।
- जवान के निधन की खबर मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
