ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः फिलहाल जेल में ही रहेंगी अभिनेत्री उर्मिला सनावर! जमानत अर्जी पर आज नहीं हो सकी सुनवाई

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-29 17:28:59
Prefer us on
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अभी जेल में ही दिन काटने होंगे। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली में दर्ज रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई।
उत्तराखण्डः फिलहाल जेल में ही रहेंगी अभिनेत्री उर्मिला सनावर! जमानत अर्जी पर आज नहीं हो सकी सुनवाई

उत्तराखण्डः फिलहाल जेल में ही रहेंगी अभिनेत्री उर्मिला सनावर! जमानत अर्जी पर आज नहीं हो सकी सुनवाई (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अभी जेल में ही दिन काटने होंगे।
  • हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली में दर्ज रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई।
  • अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की है।
  • लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्य ने सुनवाई स्थगित होने की आधिकारिक पुष्टि की है।

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अभी जेल में ही दिन काटने होंगे। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली में दर्ज रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की है। लोक अभियोजक धर्मेंद्र आर्य ने सुनवाई स्थगित होने की आधिकारिक पुष्टि की है।  उर्मिला सनावर के वकील ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। आज गुरुवार 29 अक्टूबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई स्थगित हो गई। ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां पोस्ट कीं। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई। मांग पूरी न होने की सूरत में पूरे परि तहरीर के आधार पर रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उर्मिला के आवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया था। हरिद्वार लाकर विधिक औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। बता दें कि उर्मिला सनावर उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूर्व विधायक के साथ अपनी कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया था। इस ऑडियो में हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी का उल्लेख होने के बाद उत्तराखंड की सियासत में भारी उबाल आ गया था और विपक्ष व सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। इस वीआईपी प्रकरण की जांच वर्तमान में सीबीआई कर रही है। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25