नैनीताल। उत्तराखण्ड में बेशकीमती सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेशभर में कांग्रेस ने 11 स्थानों पर प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध किया है। नैनीताल के रामगढ़ और पटवाडांगर में भी जमीनों की बिक्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सरकार पर जमीनों की सौदेबाजी करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने होटल निर्माण के लिए बेशकीमती जमीनों को बाजार भाव से काफी कम कीमत पर निजी हाथों में सौंपा है। पटवाडांगर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जमीनों की बिक्री का मुद्दा 2027 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड की जमीनों को बचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। दरअसल, कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश सरकार अब तक करीब 7 हजार बीघा जमीन बेच चुकी है। इसमें हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, मसूरी और विकासनगर समेत कई क्षेत्रों की बेशकीमती जमीनें शामिल हैं। विपक्ष ने जमीनों की बिक्री में निर्धारित शर्तों और मानकों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस इस मुद्दे को 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। वहीं, भाजपा भी कांग्रेस के आरोपों के बीच नैनीसार भूमि प्रकरण की याद दिलाकर विपक्ष पर पलटवार कर रही है। ऐसे में प्रदेश की जमीनों को लेकर सियासी संग्राम तेज होता नजर आ रहा है।
उत्तराखंडः बेशकीमती सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपने का आरोप! नैनीताल समेत कई जगहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-04 12:42:35
उत्तराखण्ड में बेशकीमती सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेशभर में कांग्रेस ने 11 स्थानों पर प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध किया है।

उत्तराखंडः बेशकीमती सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपने का आरोप! नैनीताल समेत कई जगहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखण्ड में बेशकीमती सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है।
- प्रदेशभर में कांग्रेस ने 11 स्थानों पर प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध किया है।
- पटवाडांगर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जमीनों की बिक्री का मुद्दा 2027 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला! आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा, जानें क्या है पूरा मामला?
🕒 2026-11-05 09:00:45
केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद मातम: पश्चिम बंगाल के एक ही गांव के चार युवक अब भी लापता! चार ट्रैकर्स के मिले शव, रेस्क्यू जारी
🕒 2026-11-05 07:37:37
लाइव टीवी डिबेट में तार-तार हुई भाषाई मर्यादाः सपा प्रवक्ता पर जातिगत टिप्पणी पर बवाल! डीयू के प्रोफेसर रागी के दफ्तर में तोड़फोड़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जबरदस्त आक्रोश
🕒 2026-11-05 06:24:59
उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य का धामी सरकार पर तीखा हमला! न पैमाइश, न अभिलेख, चार कागजों में चार मालिक और चार रकबे दिखाकर चहेतों को 90 साल के लिए बांटी जा रही जमीन
🕒 2026-11-05 05:28:49
